एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सेब लेकर जा रहे ट्रक ड्राइवर की आतंकियों ने की हत्या, बाग के मालिक के साथ भी मारपीट

जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, शोपियां में संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों ने घाटी में फलों से भरे ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से हताश होकर हमला किया.

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सोमवार को राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी. यही नहीं एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक समेत दो आतंकवादियों ने बाग के मालिक के साथ भी मारपीट की. पुलिस के मुताबिक, घाटी में फलों से भरे ट्रकों की आवाजाही शुरू होने से हताश होकर आतंकवादियों ने शीरमाल गांव में हमला किया. मृतक की पहचान शरीफ खान के रूप में की गई है.

पुलिस ने कहा, ‘‘सोमवार की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है.’’ उन्होंने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों में से एक के पाकिस्तानी होने का संदेह है. प्रारंभिक रिपोर्टों में कहा गया था कि बदमाशों द्वारा ट्रक फूंके जाने के बाद ड्राइवर की मौत हुई.

वहीं एक अन्य घटना कुपवाड़ा में हुई. यहां एलओसी के पास हुए विस्फोट में एक जवान शहीद हो गया. पुलिस के मुताबिक, जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ. विस्फोट में सेना का एक जवान शहीद हो गया.

यह घटना तब हुई है जब कश्मीर में करीब 72 दिन के प्रतिबंध के बाद सोमवार को पोस्टपेड मोबाइल सेवाएं बहाल हुई. जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से संचार सेवाएं बंद थी. यही नहीं स्थिति सामान्य करने के लिए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने 10 अक्टूबर को पर्यटकों के लिए जारी सुरक्षा परामर्श वापस लिया था.

केंद्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला लिया था. इसके मद्देनजर घाटी में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. पांच अगस्त के बाद आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में काफी कमी देखी गई है.

जम्मू कश्मीरः कुपवाड़ा के नौगाम सेक्टर में बम विस्फोट, एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर में 70 दिनों के बाद बजीं मोबाइल की घंटियां, 40 लाख पोस्टपेड सेवा बहाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सभी अग्निवीरों के 2 साल पूरे होने पर सेना में होगी स्थायी बहाली, सरकार का बड़ा फैसला
सभी अग्निवीरों के 2 साल पूरे होने पर सेना में होगी स्थायी बहाली, सरकार का बड़ा फैसला
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?
मिडटर्म इलेक्शन रिजल्ट पर भारत की नजर, किस तरफ रुख लेंगे दिल्ली-वाशिंगटन के रिश्ते?
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
CM सम्राट के बयान पर तेज प्रताप बोले- 'कौन स्कूल में पढ़े हैं… चरवाहा?'
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget