एक्सप्लोरर

कर्नाटक के मंत्री का बड़ा बयान, आतंकी स्लीपर सेल बेंगलुरु व मैसूरू में सक्रिय

कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि एटीएस एनआईए के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु-विशिष्ट एटीएस एक नवंबर से कामकाज करना शुरू करेगा. कर्नाटक के पास अपना एटीएस पहले से है.

बेंगलुरुः कर्नाटक के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और मैसूरू में आतंकवादियों के स्लीपर सेल सक्रिय है. बोम्मई ने कहा कि तटीय कर्नाटक और बंगाल की खाड़ी में इन आतंकियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. मैसूरू में पत्रकारों से बातचीत में बोम्मई ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) तटीय कर्नाटक और कर्नाटक के कुछ अंदरूनी इलाकों में आतंकी गतिविधियों का शक है.

उन्होंने कहा कि इन शहरो में जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से संबंधित आतंकवादियों की गतिविधि का शक है. गृह मंत्री ने कहा, ‘‘ बेंगलुरु और मैसूरू में स्लीपर सेल होने का अंदेशा है. इसलिए एनआईए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है.’’

उन्होंने चेताया कि जेएमबी ने तटीय कर्नाटक और राज्य के अंदरूनी हिस्सों में ही अपनी गतिविधियों का विस्तार नहीं किया है बल्कि बंगाल की खाड़ी और अरब महासागर के तटीय क्षेत्रों में भी किया है. एनआईए की ओर से हाल में दिल्ली में किए गए खुलासे का हवाला देते हुए बोम्मई ने कहा कि एजेंसी ने कश्मीर और बांग्लादेशी चरमपंथियों पर जोर दिया हुआ है.

अयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट में नक्शा फाड़ने वाले वकील के खिलाफ पुलिस में शिकायत

मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की गतिविधियां बढ़ी हैं. बोम्मई ने कहा, ‘‘इस स्थिति में, हमारी पुलिस अलर्ट पर है, खासकर, बेंगलुरु और मैसूरू में. हम सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की जांच कर रहे हैं और संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी हासिल कर रहे हैं और उनका विश्लेषण कर रहे हैं.’’

इस हफ्ते के शुरू में, मंत्री ने बेंगलुरू विशिष्ट आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) गठित करने का ऐलान किया था. यह दस्ता एनआईए के अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेगा. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु-विशिष्ट एटीएस एक नवंबर से कामकाज करना शुरू करेगा. कर्नाटक के पास अपना एटीएस पहले से है.

महाराष्ट्र: एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा- बीजेपी के 59 फीसदी उम्मीदवार दागी, कांग्रेस भी पीछे नहीं

बीते एक साल में बेंगलुरु के आसपास के इलाकों से जेएमबी के कई संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी हुई और उनके पास से विस्फोटक उपकरण समेत अन्य सामानों की बरामदगी हुई थी. जिसके बाद एटीएस गठित करने पर निर्णय किया गया.

एनआईए के मुताबिक, ये आतंकवादी पश्चिम बंगाल के बर्धमान में दो अक्टूबर 2014 को हुए विस्फोट में शामिल रहे हैं. इस विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी। वे बेंगलुरु के आसपास छुपे हैं.

ब्लैकलिस्टेड होने से बचा पाकिस्तान, एफएटीएफ ने दी कार्रवाई की चेतावनी

हिन्दू महासभा के नेता Kamlesh Tiwari की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
'J&K में हिंसा कम होना स्वागत योग्य', रिपोर्ट का जिक्र कर क्या बोले मीरवाइज उमर फारूक?
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?
Explained: ब्राह्मण चेहरा, यादवों का साथ और मुस्लिम वोटों का बिखराव, दरभंगा में कैसे पलटा MLC चुनाव का पासा?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget