एक्सप्लोरर

केसीआर के खिलाफ दो सीटों पर अब भी चुनावी ताल ठोक रहे हैं 80 निर्दलीय और बागी, BRS खत्म नहीं करा पाई नाराजगी!

Telangana Election: सीएम केसीआर 2 सीटों से लड़ रहे हैं. दोनों सीटों को मिलाकर 235 से ज्यादा निर्दलीय और बागी उनके खिलाफ मैदान में उतरे थे, जिनमें से अब भी 82 ऐसे प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं.

Telangana Election 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सामने करीब 80 निर्दलीय और बागी उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं. सीएम केसीआर दो विधानसभा सीटों गजवेल और कामारेड्डी से चुनाव लड़ रहे हैं.

चुनाव के लिए नामांकन वापस लेने की तारीख 15 नवंबर थी. उम्मीद की जा रही थी कि कई और उम्मीदवार केसीआर के खिलाफ अपना नामांकन वापस ले लेंगे लेकिन गजवेल में 44 और कामारेड्डी में 38 ऐसे उम्मीदवारों को सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सका.

कितने उम्मीदवारों ने केसीआर के खिलाफ वापस लिया नामांकन?

एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, सत्तारूढ़ बीआरएस ने गजवेल में 70 ऐसे उम्मीदवारों को (जिनमें निर्दलीय और बीआरएस से अलग हुए लोग शामिल हैं) और कामारेड्डी में 19 को पीछे हटने के लिए मना लिया है. बीआरएस ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी चिंताओं का खयाल रखा जाएगा. सीएम केसीआर के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कम से कम 145 उम्मीदवारों ने गजवेल में और 92 प्रत्याशियों ने कामारेड्डी में नामांकन दाखिल कराया था.

कामारेड्डी में मुकाबला त्रिकोणीय

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कामारेड्डी सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है लेकिन बीआरएस को यहां फायदा हो सकता है. इस सीट पर बीआरएस से सीएम केसीआर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता के वेंकट रमन रेड्डी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. 

कामारेड्डी है केसीआर पैतृक सीट

कामारेड्डी विधानसभा केसीआर की पैतृक सीट कही जाती है. कामारेड्डी के कोनापुर गांव में नाना-नानी के घर केसीआर का जन्म हुआ था. सीएम के परिवारवाले भी कामारेड्डी में रहते हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं. बीजेपी उम्मीदनार रमन रेड्डी अपने प्रचार अभियान में दावा कर रहे हैं कि अगर केसीआर जीतते हैं तो जनता सीधे सीएम से संपर्क नहीं कर पाएंगी, ऐसा स्थिति कांग्रेस का कैंडिडेट जीतने पर होगी. उन्होंने दावा किया है कि अगर वह जीतते हैं तो जनता के लिए हमेशा सीधे उपलब्ध रहेंगे.

बता दें कि तेलंगाना की सभी 119 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे बाकी चार राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम के साथ 3 नवंबर को आएंगे. 

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पीएम मोदी को पनौती बताने वाले बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
PM मोदी ने विकसित भारत के लिए दिया फॉर्मूला, बताया क्या है 'शक्ति की सप्तधारा'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत बोले, 'हमने राष्ट्रीय ध्वज के केंद्र में...'
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी
'दिमागी नक्सल अब भी मौके की तलाश में है...', पीएम मोदी की चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget