एक्सप्लोरर

राहुल गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पीएम मोदी को पनौती बताने वाले बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

Rahul Gandhi Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पनौती मोदी वाली टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत कर कार्ऱवाई की मांग की है.

Rahul Gandhi Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पनौती मोदी वाली टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में गुरुवार (22 नवंबर) को शिकायत की. इसके अलावा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ भी आयोग का दरवाजा खटखटाया गया है. 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, बीजेपी नेता ओम पाठक और राधा मोहन दास अग्रवाल ने इलेक्शन कमीशन में शिकायत देते हुए खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. दरअसल, राहुल गांधी ने मंगलवार (21 नवंबर) को राजस्थान में एक चुनावी रैली के दौरान कहा था, ‘‘पीएम का मतलब पनौती मोदी है’. 

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दावा किया था कि पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस समय उनकी जाति को ओबीसी सूची में शामिल किया गया था. उन्होंने पीएम मोदी को झूठों को सरदार भी करार दिया था.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
राहुल गांधी ने कहा था कि भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान अहमदाबाद स्टेडियम में पीएम मोदी की उपस्थिति देश की टीम के लिए दुर्भाग्य लेकर आई और वह मैच हार गई. 

बीजेपी ने की ये मांग?
बीजेपी ने पूरे मामले में राहुल गांधी से माफी की भी मांग की थी.  पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के बारे में गांधी की टिप्पणी शर्मनाक, निंदनीय और अपमानजनक है. 

उन्होंने पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था, ‘‘उन्होंने अपना असली रंग दिखा दिया है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि उनकी मां सोनिया गांधी के गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री मोदी को ‘मौत का सौदागर' कहे जाने के बाद कांग्रेस गुजरात में कैसे डूब गई थी.’’

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- बीजेपी या कांग्रेस, राहुल गांधी का बयान चुनाव में किसके लिए 'पनौती' बन सकता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget