एक्सप्लोरर

TRS के भारत राष्ट्र समिति होने से KCR को क्या मिलेगा? जानें उनका उद्देश्य

Telangana Politics: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को टीआरएस के नये नाम भारत राष्ट्र समिति करने का कितना फायदा मिलता यह तो भविष्य में ही पता लगेगा.

Telangana Politics: दक्षिण की राजनीति में 9 दिसंबर का दिन महत्वपूर्ण रूप से तब अंकित हो गया, जब तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने अपनी टीआरएस का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया. इसे केसीआर के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है .

निर्वाचन आयोग ने टीआरएस के नये नाम बीआरएस को मंजूरी दे दी है. क्षेत्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण दो दशक पुरानी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) को भारत राष्ट्र समिति (BRS) के रूप में नामित कर दिया गया, जिसका उद्देश्य केसीआर को एक राष्ट्रीय नेता के तौर पर स्थापित करना है. टीआरएस पार्टी 2001 में तेलंगाना राज्य बनाने के एजेंडे के साथ बनाई गई थी. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या राष्ट्रीय राजनीति में सीएम केसीआर को स्थान मिलेगा या उनके नेतृत्व को उत्तर भारत सहित अन्य राज्यों में स्वीकार किया जाएगा.

क्यों यह कदम उठाया है? 
तेलंगाना के सीएम केसीआर का मानना ​​है कि कई कल्याणकारी योजनाओं के साथ महिलाओं, किसानों और उपेक्षित वर्ग का समर्थन हासिल कर उनकी पार्टी आगे भी सफलता मिल सकती है. कुछ प्रमुख योजनाएं है, जो कि तेलंगाना में चल रही है. 'रायथु बंधु' जो प्रत्येक किसान की प्रारंभिक निवेश आवश्यकताओं का ख्याल रखती है.

'दलित बंधु' जिसके तहत प्रत्येक अनुसूचित जाति परिवार को एक उपयुक्त आय अर्जक व्यवसाय स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये की एकमुश्त पूंजी सहायता प्रदान की जाती है. 'केसीआर किट- गर्भवती महिलाओं को अपनी और नवजात बच्चे की देखभाल के लिए 12,000 रुपये की सहायता और सभी गरीबों के लिए 'आसरा' पेंशन' है.  

टीआरएस का नाम बदलने और इसे राष्ट्रीय पार्टी के में बदलने के साथ ही केसीआर 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी राजनीति में स्थान पाने की संभावना भी तलाश रहे हैं. उनकी कोशिश देश भर के प्रमुख क्षेत्रीय दल एक ऐसा संयुक्त मोर्चा बनाने की है, जो बीजेपी का मुकाबला कर सके.  

कब बदली राजनीति
1980 के दशक के बाद क्षेत्रीय ताकतों के उदय के साथ देश की राजनीति बदल गई. समाजवादी पार्टी, बीएसपी, आरजेडी, जेडीयू और डीएमके सहित अन्य पार्टियां गठबंधन बनाकर या फिर दबाव समूह बनाकर राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभा रही है. सीएम केसीआर का मानना है कि छोटे क्षेत्रीय दल राष्ट्रीय स्तर पर खुद को प्रभावी ढंग से स्थापित नहीं कर पाए, लेकिन एक साथ मिलकर वो एक मजबूत विपक्ष की जगह ले सकते हैं. पार्टी का नाम भारत राष्ट्र समिति करने का फैसले का राष्ट्रीय स्तर पर फायदा मिलेगा या नहीं यह तो बाद में ही पता लगेगा.  

ये भी पढ़ें- 

Border Dispute: 'बेलगावी नहीं लाएं बस, हो सकता है पथराव'- कर्नाटक ने महाराष्ट्र को किया अलर्ट, पवार बोले- धैर्य की परीक्षा न लें

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
Monsoon Session 2026 Live: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
LIVE: कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव का नोटिस, लाठीचार्ज पर विरोध
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, बोले- बाबरी मस्जिद विध्वंस देश के शरीर पर दर्दनाक फोड़े जैसा
हंगामे के बीच सीतारमण ने पास करवा लिया ये बड़ा बिल, 3 मिनट में कैसे हो गया खेल?
हंगामे के बीच सीतारमण ने पास करवा लिया ये बड़ा बिल, 3 मिनट में कैसे हो गया खेल?

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
यूपी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव की बड़ी रणनीति! अब घर-घर जाकर होगा यह काम
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल, आग को दी हवा
'मैंने गूंगी गुड़िया कहा तो बुरा क्यों लगा?' कांग्रेस नेता का सुनेत्रा पवार से सवाल
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget