एक्सप्लोरर

दक्षिण भारत का ये राज्य कराएगा जातिगत सर्वे, विधानसभा में पारित किया प्रस्ताव

Caste Survey Resolution: बिहार में इससे पहले जातिगत सर्वेक्षण हो चुका है. कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल जातिगत जनगणना कराने की मांग करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है.

Caste Survey Resolution: कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल पूरे देश में जातिगत जनगणना की मांग कर रहे हैं. इस बीच तेलंगाना विधानसभा ने राज्य में घर-घर जाकर जातिगत सर्वेक्षण करने को लेकर शुक्रवार (16 फरवरी, 2024) को प्रस्ताव पारित किया. 

प्रस्ताव में बताया गया कि जातिगत सर्वे का उद्देश्य पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लोगों और अन्य कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार करना और उन्हें लागू करना है. 

तेलंगाना सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर की ओर से सदन में प्रस्ताव पेश किया गया और बहस के बाद इस पर सहमति बनी. यह प्रस्ताव हाल ही में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक के निर्णय के तहत पारित किया गया है.

मुख्यमंत्री ने क्या कहा? 
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास समाज के कमजोर वर्ग के लिए काम करना रहा है. कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए-1 सरकार ने जस्टिस राजिंदर सच्चर  की अध्यक्षता में मुस्लिम समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिण्क स्थिति का अध्ययन करने के लिए कमेटी गठित की थी. हमारा उद्देश्य डाटा जमा करके इसके तहत सभी का विकास करना है. 

ये ऐसे समय पर सामने आ रहा है जब आए दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में जातिगत जनगणना की मांग कराते हुए केंद्र की मोदी सरकार को घेर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में कहा था कि केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनती है तो आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा देंगे और देश में जाति आधारित जनगणना होगी. साथ ही अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने की संभावना है.  

राहुल गांधी ने किया था वादा 
राहुल गांधी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के दौरान वादा किया था कि राज्य में सत्ता में आने के बाद हम जातिगत सर्वे कराएंगे. उन्होंने इस दौरान कहा था कि ये तेलंगाना का एक्स-रे होगा. बता दें कि बिहार में इससे पहले जातिगत सर्वेक्षण हो चुका है. 

ये भी पढ़ें- Muslim Personal Law: CrPC या पर्सनल लॉ, किसके तहत मुस्लिम महिलाएं होंगी गुजारा भत्ता पाने की हकदार? SC करेगा विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
'अब खतरनाक जोड़ी का नंबर', कांग्रेस ने बताया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्लान
'अब खतरनाक जोड़ी का नंबर', कांग्रेस ने बताया ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्लान
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget