एक्सप्लोरर

तेलंगाना चुनाव: करोड़ों के मालिक KCR के पास नहीं है एक भी कार, दर्ज हैं 63 केस

2014 के चुनाव में तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बताया था कि उनके पास 16.94 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उन्होंने 2012-13 वित्तीय वर्ष में 6.59 लाख रुपये की आमदनी की थी.

हैदराबाद: तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और टीआरएस सुप्रीमो के. चंद्रशेखर राव ने बुधवार को गजवेल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया. उन्होंने चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में अपनी संपत्ति का खुलासा किया है. इसके अनुसार, राव राजनेता के अलावा एक अमीर किसान हैं और उनके पास तकरीबन 22 करोड़ रुपये की संपत्ति है. अकूत संपत्तियों के बावजूद राव के पास कोई कार नहीं है. ध्यान रहे कि जिस पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के वे प्रमुख हैं उस पार्टी का चिह्न कार है.

केसीआर के नाम से मशहूर चंद्रशेखर राव की संपत्ति में पिछले पांच साल में सात करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. कार्यवाहक मुख्यमंत्री के पास 54 एकड़ जमीन है और उनकी पत्नी के. शोभा के नाम पर 94.5 लाख रुपये की चल संपत्ति है.

हलफनामे के मुताबिक, तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख को खेती से करीब 91.5 लाख रुपये की हर साल आमदनी होती है. उनकी तेलंगाना पब्लिकेशन और तेलंगाना ब्रॉडकास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में भी हिस्सेदारी है. चंद्रशेखर राव के पास अपनी कार तो नहीं है लेकिन 2015 में सरकारी मद से चंद्रशेखर राव ने अपने काफिले में चार महंगी कार को शामिल किया था.

तेलंगाना चुनाव: करोड़ों के मालिक KCR के पास नहीं है एक भी कार, दर्ज हैं 63 केस

केसीआर के खिलाफ 63 आपराधिक मामले दर्ज हैं. 2014 के चुनाव में उन्होंने बताया था कि उनके पास 16.94 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उन्होंने 2012-13 वित्तीय वर्ष में 6.59 लाख रुपये की आमदनी की. राव ने 2014 के आम चुनावों के दौरान हलफनामे में बताया था कि उनके पास 37.70 एकड़ कृषि भूमि है जो 2018 में बढ़कर 54.24 एकड़ हो गई है.

राव ने कल नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिड्डीपेट जिले के कोनाईपल्ली गांव में भगवान बालाजी के मंदिर गये और प्रार्थना की. कांग्रेस ने राव के खिलाफ वांटेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है. रेड्डी ने 2014 में भी उनके खिलाफ तेलुगु देशम पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गये थे. बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गये.

राव ने कहा, ‘‘मैंने पृथक तेलंगाना आंदोलन शुरू करने से पहले स्वामी (भगवान बालाजी) का आशीर्वाद लिया था. मैं सदैव स्वामी और आपके (लोगों के) आशीर्वाद के साथ चुनावी समर में उतरा. सबसे बड़ी लड़ाई जो मैंने जीती वह पृथक तेलंगाना राज्य हासिल करना था. आपके और स्वामी के आशीर्वाद से हम (आगामी विधानसभा चुनाव में) शत प्रतिशत सीटें जीतने जा रहे हैं.’’

तेलंगाना: टिकट बंटवारे के बाद शुरू हुई अंदरूनी कलह, कांग्रेस और टीडीपी के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के साथ उनके भतीजे और कार्यवाहक सिंचाई मंत्री टी हरीश राव भी थे. टी हरीश राव सिड्डीपेट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. आपको बता दें कि तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर सात दिसंबर को वोट डाले जाएंगे और मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-Israel War: एलपीजी संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
एलपीजी संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Election Dates 2026: असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें पांचों राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल
असम, केरल, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को चुनाव, बंगाल समेत देखें 5 राज्यों का फुल इलेक्शन शेड्यूल
Puducherry Election 2026 Dates: पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान, एक फेज में होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल
Puducherry Election 2026 Dates: पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान, जानें पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
विवादों के बीच यश दयाल ने चुपचाप कर ली शादी, जानें कौन है RCB तेज गेंदबाज की दुल्हन
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
Pregnancy After Childbirth: बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
बच्चा होने के बाद पीरियड्स शुरू नहीं हुए क्या फिर भी हो सकती है प्रेग्नेंसी? एक्सपर्ट से जानें
Embed widget