एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने सीएम नीतीश से कोटा जाकर छात्रों को लाने की मांगी अनुमति, जेडीयू ने कहा- आप लोगों को भड़का रहे हैं

तेजस्वी यादव ने खुद कोटा जाकर छात्रों को वापस लाने अनुमति मांगी है. अब जेडीयू ने इस पर हमला बोला है.

पटना: बिहार के नेता इन दिनों कोटा में लॉकडाउन के कारण फंसे छात्रों को लेकर आमने सामने हैं. बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर छात्रों से नफरत करने का आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने खुद कोटा जाकर लड़कों को वापस बुलाने की अनुमति मांगी है. वहीं जेडीयू ने तेजस्वी की इस मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने इस बयान को नीच मानसिकता का बताया और कहा कि तेजस्वी लोगों को भड़का रहे हैं.

बता दें कि आज तेजस्वी ने प्रेस रिलीज ज़ारी करते हुए कहा कि हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, यूपी, गुजरात, दादरा और नागर हवेली, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड और सुदूर असम सहित सभी राज्यों ने अपने छात्रों को कोटा से वापस बुला लिया है लेकिन नीतीश कुमार जी को पता नहीं बिहार के भविष्य मासूम छात्र-छात्राओं से क्या नफ़रत है? अभी भी वक्त है छात्रों को वापस बुला लीजिए.अगर सरकार उन्हें वापस बुलाने में बिल्कुल असमर्थ और असहाय है तो कृपया मुझे अनुमति दिजीए हम लेकर आएंगे.

तेजस्वी की मांग पर पलटवार करते हुए जेडी(यू) मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने बयान जारी किया. उन्होंने कहा,'' तेजस्वी यादव जी , इस लॉकडाउन में आपको राजनीति का कोई मुद्दा नहीं मिल रहा तो आप मासूम छात्रों के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. पूरे भारत में लॉकडाउन है. किसी को भी कहीं आने जाने की इजाजत नहीं है. इजाजत से भी बढ़कर लोग स्वतः सामाजिक दूरी बना रहे हैं. ऐसे में आपका कोटा के छात्रों को लेकर राजनीतिक बयान देना आपके नीच मानसिकता को दर्शाता है.''

उन्होंने आगे कहा,'' कोटा के छात्रों को बुलाना कोई बड़ी बात नहीं है. कुछ बसें जाएंगी और वो छात्र यहां आ जाएंगे, लेकिन आप यह बताइए कि क्या इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो पाएगा ? बिहार सरकार ने यह निर्णय उन छात्रों के हित में लिया है. कहीं से भी बैठकर यह जो प्रेस रिलीज और ट्वीट कर रहे हैं, इससे साफ होता है कि आप बिहार के हित में बात नहीं कर रहे हैं. आप लगातार लोगों को भड़का रहे हैं.लोगों में ऐसी बातें फैला रहे हैं जिससे लोग सरकार के खिलाफ हो जाएं. आप चाहते हैं कि यहां की स्थिति खराब हो. आप नहीं चाहते हैं कि बिहार कोरोना की लड़ाई में जीत हासिल करें, लेकिन तेजस्वी जी, कोरोना महामारी से बिहार जीत की ओर अग्रसर है. लगातार बिहार के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार इस बात की मोनिटरिंग कर रहे हैं कि कैसे इस महामारी से निपटा जाए. यकीन मानिए , हम इस लड़ाई को जीतेंगे. आपके भड़काने से यहां के लोग नहीं भड़कने वाले हैं. यहां के लोग अनुशासित और संयमित है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
सर्किट हाउस विवाद: कमरा खाली कराने के आदेश पर भड़कीं महुआ, उठाया ये कदम
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद
केंद्रीय मंत्री ने किया तिरंगे का अपमान? वायरल वीडियो पर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget