एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: बीजेपी ने मंजूर किया राहुल गांधी की 'खुली बहस' वाला चैलेंज, जानें डिबेट के लिए किसे भेजेगी पार्टी

Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी सूर्या ने कहा कि बीजेवाईएम उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश पासी (एससी) समुदाय के एक युवा और शिक्षित नेता हैं, जिनके समुदाय की संख्या रायबरेली में लगभग 30 फीसदी है.

Lok Sabha Elections 2024: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के दो पूर्व जजों और एक संपादक ने राहुल गांधी और पीएम मोदी को डिबेट के लिए एक मंच पर बुलाने का न्योता दिया था. जिस पर भारतीय जनता युवा माेर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुनौती को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने एक पत्र लिखकर राहुल गांधी की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी के साथ खुली बहस के न्योते पर बीजेपी की ओर से एक शख्स का नाम आगे किया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने जवाब दिया. उन्होंने एक्स पर लेटर शेयर करते हुए लिखा, कि प्रिय राहुल गांधी, भारतीय जनता युवा माेर्चा ने आपके साथ बहस करने के लिए हमारे उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश को नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि उपाध्यक्ष अभिनव प्रकाश पासी (एससी) समुदाय के एक युवा और शिक्षित नेता हैं, जिनके समुदाय की संख्या रायबरेली में लगभग 30 फीसदी है. यह एक राजनीतिक वंशज और एक आम युवा के बीच एक समृद्ध बहस होगी.

 

दो पूर्व जजों ने PM मोदी और राहुल को मुद्दों पर बहस करने दिया था न्योता

हाल ही में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गांधी के साथ बहस का निमंत्रण स्वीकार करने की अभी तक ‘‘हिम्मत नहीं जुटाई है. दरअसल,  रिटायर्ड जस्टिस मदन बी लोकुर,  जस्टिसअजीत पी शाह और एन राम ने पिछले हफ्ते कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी और प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव के प्रमुख मुद्दों पर बहस के लिए एक मंच पर आमंत्रित किया था.

PM मोदी के इंटरव्यू को बताया 'प्रायोजित'- जयराम रमेश

इस दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कि प्रधानमंत्री से बहस का निमंत्रण स्वीकार करते हुए राहुल गांधी द्वारा पत्र लिखे एक दिन बीत चुका है. तथाकथित 56 इंच के सीने ने अभी तक निमंत्रण स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटाई है. जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए जा रहे इंटरव्यू को भी ‘प्रायोजित’ बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने शनिवार को मोदी के साथ बहस का निमंत्रण स्वीकार कर लिया और यह भी कहा कि देश को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इसमें भाग लेंगे.

अखबारों और टीवी चैनलों को दिए जा रहे इंटरव्यू ‘‘सुनियोजित’’ 

 वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी को 'निवर्तमान प्रधानमंत्री' बताते हुए जयराम रमेश ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा अखबारों और टीवी चैनलों को दिए जा रहे इंटरव्यू ‘‘सुनियोजित’’ हैं. इसके साथ ही जयराम रमेश ने कहा कि, निवर्तमान प्रधानमंत्री के अखबारों और टीवी चैनलों को दिए गए इंटरव्यू पूरी तरह से एक सफेद झूठ हैं, जिसका सामना इन दिनों हमारे देश को करना पड़ रहा है.

कांग्रेस नेता ने जयराम रमेश ने कहा कि हर छोटे से छोटे विवरण को प्रधानमंत्री द्वारा व्यवस्थित और प्रबंधित किया जाता है. उनके झूठ और नाटकीयता को छोड़कर उनके इंटरव्यू में कोई भी चीज स्वाभाविक या सहज नहीं है.

सबकी पटकथा पहले से तय- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कोई असल वाद-विवाद नहीं है और न्यूज एंकर द्वारा उनको बातचीत में शामिल करने का कोई प्रयास नहीं है. इन सबकी पटकथा पहले से तय है. भारत में वर्तमान या अतीत में कोई अन्य राजनीतिक नेता नहीं हुआ है, जिसने मीडिया के साथ इस तरह से व्यवहार किया हो.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'सुनना चाहिए लाल किले से नेहरू, इंदिरा और राजीव का भाषण', किस बात पर पीएम मोदी ने कहा ये

(इनपुट पीटीआई भाषा से भी)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट और हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय ने लगाई वादों की झड़ी
सोने की रिंग, बेबी वेलकम किट, हर महीने 2500.. तमिलनाडु चुनाव से पहले एक्टर विजय के बड़े वादे
'भाजपा के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति मुर्मू की नाराजगी पर बोलीं ममता बनर्जी, कहा- साल में एक बार आएंगी तो...
'BJP के इशारे पर न करें राजनीति', राष्ट्रपति की नाराजगी पर बोलीं CM ममता, कहा- साल में एक बार...
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 
बांग्लादेश से भागकर 38 साल पहले असम में बसी थी महिला, अब CAA के तहत मिली नागरिकता 

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
स्पीकर को हटाने वाले प्रस्ताव पर चर्चा से पहले PM मोदी ने की ओम बिरला की तारीफ, जानें क्या कहा?
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget