एक्सप्लोरर

स्वाति मालीवाल का देर रात 3 बजे तक चला मेडिकल एग्जामिनेशन, 11 बजे लाया गया था एम्स

Swati Maliwal Case: सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर AAP की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

Swati Maliwal Medical Checkup: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालावील को गुरुवार (17 मई) की रात 11 बजे बदसलूकी और मारपीट के मामले में दिल्ली के एम्स में मेडिकल के लिए लाया गया. मालावील का यहां रात 3 बजे तक मेडिकल चेकअप हुआ. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्वाति मालीवाल के मेडिकल के दौरान उनके साथ एडिशनल डीसीपी रेंक की महिला अफसर भी मौजूद थीं. दरअसल मालीवाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सहायक विभव कुमार ने उनके साथ सीएम आवास पर मारपीट की है.

ऐसे में दिल्ली पुलिस ने मालावील का मेडिकल कराया है ताकि यह पता किया जा सके कि कहीं पर चोट तो नहीं है. पूरे मामले को लेकर पुलिस ने गुरुवार को मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की. 

विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज
पुलिस ने कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल), धारा 506 (आपराधिक धमकी), धारा 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई इशारा करना) और धारा 323 (हमला करना) के तहत एफआईआर दर्ज की है. 

मालावील ने पुलिस में अपना बयान दर्ज करवाने के बाद कहा कि बीजेपी इसको लेकर राजनीति न करें. 

स्वाति मालीवाल ने क्या कहा? 
स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘‘मेरे साथ जो हुआ, वह बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना बयान दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्रवाई होगी. पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं. जिन लोगों ने प्रार्थना की, उनका धन्यवाद करती हूं. जिन लोगों ने मेरा चरित्र हनन करने की कोशिश की और कहा कि मैं दूसरे पक्ष के कहने पर ऐसा कर रही हूं, भगवान उन्हें भी खुश रखे.’’

उन्होंने आगे कहा, ''देश में अहम चुनाव चल रहा है और स्वाति मालीवाल जरूरी नहीं है, देश के मुद्दे जरूरी हैं. बीजेपी के लोगों से विशेष आग्रह है कि इस घटना पर राजनीति न करें.''

ये भी पढ़ें- Swati Maliwal Case: छेड़खानी के आरोपों से विभव कुमार के खिलाफ FIR तक, स्वाति मालीवाल केस की पूरी टाइमलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉर्डर पर हालात तय करेंगे दोनों देशों के बीच रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे दोनों देशों के बीच रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
दिल्ली में लगा स्मार्ट पोल, रोशनी के साथ बताएगा हवा कितनी जहरीली, जानिए पूरा सिस्टम
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'
शौर्य चक्र विजेता की विधवा को SC ने दी 10 लाख की अतिरिक्त राहत, कहा- 'ऐसे परिवारों को...'

वीडियोज

Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
प्रशांत किशोर का पहला बड़ा ऐलान, देने जा रहे 10 हजार नौकरी
Embed widget