एक्सप्लोरर

आदिवासियों का समर्थन किया इसलिए मुझ पर हुआ हमला: अग्निवेश

अग्निवेश ने कहा कि झारखंड के पाकुड़ में उन पर हमला और दलितों और अल्पसंख्यक समूहों पर भीड़ के हमले की घटनाओं में समानता है. इस तरह की घटनाएं राज्य प्रायोजित लगती हैं.

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश ने आरोप लगाया है कि अडाणी ग्रुप के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों का समर्थन करने की वजह से झारखंड में उन पर हमला किया गया. बंधुआ मुक्ति मोर्चा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में अग्निवेश ने कहा, मैं पहाड़िया का समर्थन करने के लिए गया था. रघुवर दास की सरकार उस इलाके में 25,000 एकड़ जमीन अडाणी समूह को दे रही है और आदिवासी इसके खिलाफ हैं. उन्होंने कहा, सरकार ने भूमि अधिग्रहण के लिए जल्दबाजी में बनाए गए कानून के आधार पर आदिवासियों से जुड़ी 3.50 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन सौंपने के लिए 210 एमओयू पर दस्तखत किए हैं.

संगठन बंधुआ मुक्ति मोर्चा से जुड़े अग्निवेश ने कहा कि झारखंड के पाकुड़ में उन पर हमला और दलितों और अल्पसंख्यक समूहों पर भीड़ के हमले की घटनाओं में समानता है. इस तरह की घटनाएं राज्य प्रायोजित लगती हैं.

अलवर और राजस्थान के दूसरे हिस्से में पीट-पीट कर कर मारे जाने की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इस पर मौन है. उन्होंने कहा, केवल अलवर और झारखंड ही नहीं पिछले दो साल में ऐसी घटनाओं का एक पैटर्न दिखता है. यह प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर राज्य प्रायोजित लगती है.

अग्निवेश ने झारखंड में अपने ऊपर हमले का हवाला देते हुए कहा, खबरों में सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों का नाम आया है. प्रदेश बीजेपी के प्रमुख ने कहा है कि उनकी पार्टी का कोई शामिल नहीं था. उन्होंने कहा कि अलवर में पांच बार के स्थानीय विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने वहां पर भीड़ के पीटे जाने की घटनाओं को जायज बताया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget