एक्सप्लोरर

SSR Case: अजित पवार के बेटे ने की थी CBI जांच की मांग, शरद पवार बोले- हम इसे तनिक भी महत्व नहीं देते

सुशांत सिंह राजपूत मामले में अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने 27 जुलाई को राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात की थी. उन्होंने इस मामले में सीबीआई या एसआईटी से जांच करवाने की मांग की थी.

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीपी शरद पवार के परिवार में ही अलग-अलग राय है. पवार के पोते पार्थ पवार ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की. इस पर शरद पवार ने कहा कि पार्थ पवार की इस मांग को वह तनिक भी महत्व नहीं देते हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने भतीजे के बेटे के बारे में कहा कि वह अभी अपरिपक्व हैं. पार्थ पवार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और शरद पवार के भतीजे अजित पवार के बेटे हैं.

शरद पवार ने यह भी कहा कि मुंबई पुलिस में उनका भरोसा है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई अब भी चाहता है कि मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से करायी जाये तो वह इसका विरोध नहीं करेंगे.

शिवसेना सांसद संजय राउत से मुलाकात के बाद एनसीपी प्रमुख ने कहा, 'हमारे पोते (भतीजे के बेटे) ने जो कुछ भी कहा है हम उसे तनिक भी महत्व नहीं देते हैं. वह अभी अपरिपक्व हैं....मैंने स्पष्ट रूप से कहा है कि हमें महाराष्ट्र पुलिस पर 100 फीसदी भरोसा है. लेकिन, अगर कोई अब भी चाहता है कि मामले की जांच सीबीआई से हो तो इसका विरोध करने का कोई कारण नहीं है.' उनसे यह पूछा गया था कि उनके पोते पार्थ पवार समेत कुछ लोग मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराना चाहते हैं.

पवार ने कहा कि इस मामले में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जो आरोप लगाये गये हैं उसका वह जवाब नहीं देना चाहते हैं. उन्होंने कहा, 'अगर कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है तो हमें दुख होता है. लेकिन मुझे इस बात से आश्चर्य होता है ​जैसे (मीडिया में) इस पर चर्चा हो रही है.

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि हाल ही में वह सतारा में थे, सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर मीडिया में जिस प्रकार चर्चा हो रही है उस पर वहां के एक किसान ने आश्चर्य प्रकट किया  पवार ने कहा, 'किसान ने कहा कि उन्हें इस बात पर आश्चर्य हो होता है जिस तरह से इस (राजपूत की मौत) पर चर्चा होती है. उन्होंने (किसान) कहा कि सतारा में 20 किसानों ने आत्महत्या कर लिया जिसका मीडिया ने संज्ञान तक नहीं लिया. इसलिये हमें पता है कि आम लोगों की भावनायें क्या है.'

पार्थ पवार ने 27 जुलाई को प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुलाकात कर राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआई से या एक विशेष जांच दल (एसआईटी) से कराने की मांग की थी.

शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि सुशांत की मौत के मामले में दबाव का खेल खेला जा रहा है और महाराष्ट्र के खिलाफ साजिश के तहत इस मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है.

इस बीच शरद पवार के साथ करीब एक घंटे तक मुलाकात के बाद राउत ने बताया कि यह एक सामान्य मुलाकात थी जिस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. उन्होंने ट्वीट किया, ' हां, मैने शरद पवार से मुलाकात की और देश तथा राज्य के विकास पर चर्चा की. किसी को चिंता करने अथवा पेट दर्द की जरूरत नहीं है.'

सुशांत के परिवार ने लिखा भावुक खत, बेटे को न्याय दिलाने और उनकी मौत पर राजनीति बंद करने की अपील की 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget