एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौंपा सुशांत मौत मामला, परिवार ने जाहिर की खुशी, कहा- अब न्याय मिलेगा

सु्प्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले को सीबीआई के हाथ सौंप दिया है, जिसके बाद अब सुशांत के परिवार ने इस फैसले का स्वागत करते हुए उनके फैंस, बिहार सरकार का धन्यवाद किया है.

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आज केस को सीबीआई के हाथ सौंपने का फैसला सुना दिया है. सुशांत की मौत के बाद से लगातार उनका परिवार सीबीआई की मांग कर रहा था, जो अब करीब सुशांत की मौत के 65 दिन बाद सीबीआई जांच का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दे दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में न्याय की उम्मीद जग उठी है, सुशांत के परिवार ने इस पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ‘सुशांत के परिवार का मित्रों, शुभचिंतकों, मीडिया व उसके दुनिया भर के करोड़ों फ़ैन्स का ह्दय से आभार. सुशांत के प्रति आपके अगाध प्यार और हमारे साथ मजबूती से खड़े होने के लिए हम आपके कृतज्ञ हैं.

उन्होंने आगे कहा, हम श्री नीतीश कुमार, माननीय मुख्य मंत्री, बिहार सरकार का विशेष तौर पर धन्यवाद करते है. उन्होंने बाधित न्याय प्रक्रिया को गति दी. अब जब कि देश की सबसे विश्वसनीय इन्वेस्टिगेटिंग एजेन्सी ने काम सम्भाल लिया है, हमें पूरा विश्वास है कि दोषियों को उनके अपराध की सजा मिलेगी.

हमारा मानना है कि संस्थाओं में लोगों का विश्वास बना रहना चाहिए. आज के घटनाक्रम से प्रजातंत्र में हमारा विश्वास और भी मजबूत हुआ है. देश से हमारा प्रेम अटूट है. आज और भी दृढ़ हुआ है.

आपको बता दें, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद सुशांत के परिवार समेत उनके फ़ैन्स में खुशी की लहर दिख रही है. सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उनके फ़ैन्स, परिवार, बिहार सरकार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था.

यह भी पढ़ें.

सुशांत केस पर दिए आदेश में SC ने कहा- 'सच सामने आएगा तो दिवंगत आत्मा को शांति मिलेगी, सत्यमेव जयते'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
Live: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का थाने में धरना, पैलेट गन मामले में FIR की मांग
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
धरने के बीच राहुल गांधी बोले- 'क्रूरता के लिए...', समझौते के मूड में नहीं
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
पैलेट गन केस: राहुल गांधी थाने में धरने पर बैठे, कहा- 'FIR नहीं तो, हटेंगे नहीं'
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत
‘भ्रष्ट मंत्री को हटाओ', BJP-JDS का हल्लाबोल, मार्शलों से हुई भिड़ंत

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget