एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन कानून पर नई याचिकाएं सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- अपनी बात रखने के लिए मेहनत करें

पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सैकड़ों याचिकाओं को सुन पाना संभव नहीं है इसलिए सिर्फ पांच याचिकाओं पर ही सुनवाई की जाएगी.

वक्फ संशोधन कानून पर नई याचिकाओं को सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. कोर्ट का कहना है कि उसने पांच याचिकाएं सुनने का फैसला किया है. पिछली सुनवाई में भी सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि मामले में दाखिल 100 से ज्यादा याचिकाओं को सुनना मुमकिन नहीं इसलिए सिर्फ पांच पर ही सुनवाई होगी.

मंगलवार (29 अप्रैल, 2025) को कोर्ट ने नई याचिकाएं सुनने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ताओं से कहा कि अगर वह कुछ कहना चाहते हैं तो उन्हीं पांच याचिकाओं में दखल के लिए आवेदन दें. मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कहा कि बहुत सी याचिकाएं एक दूसरे से हूबहू मिलती हैं. अगर कोई अपनी बात रखना चाहता है, तो उसे मेहनत करनी चाहिए. आज सुप्रीम कोर्ट में 13 ऐसी याचिकाएं लगी थीं, जो पिछली बार सुनवाई की लिस्ट में जगह नहीं पा सकी थीं. इनमें कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी की भी याचिका थी.

वक्फ संशोधन कानून मामले पर अगली सुनवाई 5 मई को होगी. 17 अप्रैल को पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा कि था कि सैकड़ों की संख्या में दाखिल सभी याचिकाओं को सुन पाना संभव नहीं है. कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं से पूछा था कि कौन सी पांच याचिकाओं को कोर्ट सुने. याचिकाकर्ताओं की तरफ से सौंपी गई लिस्ट के मुताबिक कोर्ट ने भविष्य में अरशद मदनी, मोहम्मद जमील मर्चेंट, मोहम्मद फजलुर्रहीम, शेख नुरुल हसन और असदुद्दीन ओवैसी की ओर से दाखिल याचिकाओं पर ही सुनवाई की बात कही है.

इन याचिकाओं को भी भविष्य में याचिकाकर्ता के नाम के बजाय 'स्वतः संज्ञान: वक्फ संशोधन कानून, 2025' की याचिका 1, 2, 3, 4 और 5 लिखा जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता पक्ष की तरफ से एजाज मकबूल, सरकार की तरफ से वकील कनु अग्रवाल और दखल के लिए आवेदन दाखिल करने वालों की तरफ से विष्णु शंकर जैन को नोडल वकील नियुक्त किया है. यह वकील अपने-अपने पक्ष की दलीलों को संकलित कर कोर्ट की सहायता करेंगे.

वक्फ कानून 1995 और 2013 को भी चुनौती दी गई है और हरिशंकर जैन और पारुल खेड़ा ने याचिकाएं दाखिल की थीं. याचिकाकर्ताओं ने वक्फ कानून के दुरुपयोग को देखते हुए इस व्यवस्था को खत्म करने की वकालत की है. कोर्ट ने इन दोनों याचिकाओं को सुनवाई की सूची में अलग से दर्ज करने की बात कही थी.

(निपुण सहगल के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:-
'शरिया अदालतों और फतवों को मान्यता नहीं, आदेश मानने के लिए नहीं डाल सकते दवाब', सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget