एक्सप्लोरर

'दिल्ली में बसने वाले रोहिंग्याओं की जगह के बारे में बताएं', जानें सुप्रीम कोर्ट ने NGO से क्यों मांगी ये जानकारी

Supreme Court Asks Information About Rohingyas: कोर्ट ने कहा कि ये भी बताना है कि ये रोहिंग्या राहत शिविरों में रहते हैं या फिर आवासीय कॉलोनियों में किराए पर रहते हैं.

Supreme Court On Rohingyas: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (31 जनवरी, 2025) को एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से रोहिंग्याओं के बारे में जानकारी मांगी है. अदालत ने पूछा कि वह दिल्ली में रोहिंग्याओं के बसने की जगह और उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताए.

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने एनजीओ ‘रोहिंग्या ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव’ की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस से दिल्ली में रोहिंग्याओं के बसने की जगहों का जिक्र करते हुए हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया. गोंजाल्विस ने कहा कि एनजीओ ने रोहिंग्या शरणार्थियों को स्कूलों और अस्पतालों तक पहुंच उपलब्ध कराने की मांग की है, क्योंकि आधार कार्ड न होने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया जा रहा है.

'शरणार्थियों के पास यूएनएचसीआर कार्ड'

उन्होंने कहा, ‘‘वे शरणार्थी हैं, जिनके पास यूएनएचसीआर (शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त) कार्ड हैं और इसलिए उनके पास आधार कार्ड नहीं हो सकते. लेकिन, आधार कार्ड न होने के कारण उन्हें स्कूलों और अस्पतालों तक पहुंच नहीं दी जा रही है.’’

'रोहिंग्याओं के रहने वाली जगहों के बारे में अदालत को दें जानकारी'

पीठ ने कहा कि चूंकि अदालत के समक्ष कोई पीड़ित पक्ष नहीं बल्कि एक संस्था है, इसलिए एनजीओ को हलफनामा दाखिल कर रोहिंग्याओं के बसने के स्थानों के बारे में बताना चाहिए, जिसमें यह भी स्पष्ट किया जाना चाहिए कि वे शिविरों में रहते हैं या आवासीय कॉलोनियों में.

दिल्ली के इन इलाकों में रहते हैं रोहिंग्या

कोलिन गोंजाल्विस ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थी दिल्ली के शाहीन बाग, कालिंदी कुंज और खजूरी खास इलाकों में रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘शाहीन बाग और कालिंदी कुंज में वे झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे हैं और खजूरी खास में वे किराए के मकानों में रह रहे हैं.’’ अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी. 

ये भी पढ़ें: Bangladeshi Rohingya Issue: महाराष्ट्र के सिर्फ एक जिले में इतने बांग्लादेशी, नंबर देख हिल जाएगा दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिगरेट नहीं दी तो मार डाला, चेन्नई में 4 नशेड़ियों ने की मजदूर की हत्या
सिगरेट नहीं दी तो मार डाला, चेन्नई में 4 नशेड़ियों ने की मजदूर की हत्या
राहुल या विजय, कौन होगा INDIA गठबंधन का चेहरा? KC वेणुगोपाल ने कर दिया साफ
राहुल या विजय, कौन होगा INDIA गठबंधन का चेहरा? KC वेणुगोपाल ने कर दिया साफ
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
निजीकरण की खबरों पर ISRO का आया रिएक्शन, कहा - 'यह पूरी तरह से...'
दिल्ली हादसा: विपक्ष पर निशिकांत दुबे का पलटवार, बोले- 'लोगों को पब्लिसिटी...'
दिल्ली हादसा: विपक्ष पर निशिकांत दुबे का पलटवार, बोले- 'लोगों को पब्लिसिटी...'

वीडियोज

Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit
Delhi Moti Bagh Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही.. दिल्ली में कोहराम !।
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: लगातार 5 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से दिल्ली की सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
सत्य निकेतन: मलबों में जिंदगी, 10.30 घंटों से सांसें थमी, हर हाथ प्रार्थना को उठे
'7वीं पीढ़ी से पहले हिंदू समाज को संगठित...', जानें क्या बोले मोहन भागवत
'अब RSS हर जगह किया जाता स्वीकार, विरोधी भी करते काम की वैल्यू' - मोहन भागवत
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
'PCB ने अपना मजाक उड़वाया', लॉर्ड्स टेस्ट 'विवाद' पर बोले इमरान खान के बेटे
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर दीपक कुमार ने किया बड़ा खुलासा
कब आएगा 'पंचायत सीजन 5'? डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
सत्य निकेतन हादसे पर अभिषेक मनु सिंघवी ने उठाए सवाल, कहा - 'अगर PM खुद को...'
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
देश की सबसे सस्ती सेडान मिल रही और सस्ती, Tigor पर इतना ऑफर
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
खेत में पानी जमा न होने दें गन्ना किसान, फसल में बढ़ रहा बीमारी का खतरा
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
अब हिंदी मीडियम से करें बीटेक, MP में शुरू हुआ इंजीनियरिंग कोर्स
Embed widget