एक्सप्लोरर

स्पेस से लौटेंगी, लेकिन धरती पर कदम नहीं रख पाएंगी सुनीता विलियम्स! जानिए क्या है NASA का प्रोटोकॉल

सुनीता विलियम्स को लाने के लिए NASA ने SpaceX के ड्रैगन क्रू कैप्सूल को चुना. ये कैप्सूल बनने के बाद से अब तक 49 बार लॉन्च हो चुका है. ड्रैगन कैप्सूल ने 44 बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा की है.

Sunita Williams& Butch Wilmore: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बुधवार (19 मार्च) को धरती पर लौटेंगे. एस्ट्रोनॉट्स को लेकर स्पेसक्राफ्ट आईएसएस से मंगलवार (19 मार्च) सुबह 10.35 बजे अनडॉक हो गया है. भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 3.30 बजे स्पेसक्राफ्ट लैंड करेगा. सुनीता और बुच विल्मोर की वापसी यह सफर करीब 17 घंटे का होगा. दोनों एस्ट्रोनॉट SpaceX क्रू कैप्सूल में समंदर में लैंड करेंगे. इस कैप्सूल को खोलने के बाद एस्ट्रोनॉट्स को स्ट्रेचर पर लाया जाएगा. उन्हें स्ट्रेचर पर इसलिए नहीं लाया जाएगा क्योंकि वो बीमार हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये एस्ट्रोनॉट्स की सेफ्टी प्रोटोकॉल का हिस्सा है.  

दरअसल स्पेस में महीनों बिताने के बाद एस्ट्रोनॉट्स अचानक चल नहीं सकते. उनके शरीर में कई बदलाव भी हो जाते हैं, जिससे बैलेंस और मसल्स पर असर पड़ता है. दरअसल धरती पर ग्रैविटी हमारे शरीर को कंट्रोल में रखती है, लेकिन स्पेस में ऐसा नहीं होता. इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) लगातार पृथ्वी की ओर फ्री-फॉल में रहता है. इससे एस्ट्रोनॉट्स को वजनहीनता महसूस होती है. जब वो ज्यादा दिनों तक स्पेस में बने रहते हैं तो उनका शरीर इसके लिए तैयार हो जाता है. इसीलिए जब सुनीता विलियम्स और बुल विल्मोर धरती पर आएंगे तो उन्हें स्ट्रेचर पर रखा जाएगा.

स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स की बॉडी पर क्या असर पड़ता है? 

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्रैविटी की कमी से संतुलन बनाए रखने वाला सिस्टम कमजोर पड़ जाता है. जब एस्ट्रोनॉट्स स्पेस से लौटते हैं तो उनका शरीर फिर से ग्रैविटी को महसूस करने की कोशिश करता है. इससे उन्हें चक्कर आना, कमजोरी और स्पेस मोशन सिकनेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि एस्ट्रोनॉट मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज भी करते हैं, लेकिन फिर भी मसल्स और बोन लॉस होता ही है. 

जून, 2024 में धरती से गए थे सुनीता और विल्मोर 

सुनीता विलियम्स और विल्मोर 5 जून, 2024 को धरती से गए थे और उनका आईएसएस पर रुकने का प्लान थोड़े समय का ही था. हालांकि कुछ वक्त बाद ही इंजीनियरों ने स्टारलाइनर में हीलियम लीक और प्रोपल्शन सिस्टम में खराबी का पता लगाया, जिससे वापसी के लिए ये यान अनसेफ हो गया. अगस्त, 2024 में नासा ने देरी को स्वीकार करते हुए कहा कि 2025 की शुरुआत में स्पेसएक्स मिशन के जरिए उनकी वापसी का प्लान बनाना शुरू किया. सितंबर 2024 में स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों के बिना पृथ्वी पर वापस लौटा, जिससे अन्य अंतरिक्ष यान के लिए डॉकिंग पोर्ट खाली हो गया.

ड्रैगन कैप्सूल से वापस आएंगी सुनीता विलियम्स

फाइनली नासा ने सुनीता विलियम्स को लाने के लिए स्पेसएक्स के ड्रैगन क्रू कैप्सूल को चुना. ये कैप्सूल बनने के बाद से अब तक 49 बार लॉन्च हो चुका है. ड्रैगन कैप्सूल ने 44 बार इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की यात्रा की है और 29 बार रीफ्लाइट हुई है.   

यह भी पढ़ें- 9 महीने अंतरिक्ष में रहीं सुनीता विलियम्स; जानें अब NASA देगा कितना पैसा? जानकर रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget