एक्सप्लोरर

CM उद्धव ठाकरे से राज्य मंत्रियों ने की शिकायत, कहा- कैबिनेट मंत्री कर रहे हैं मनमानी

महाविकास गठबंधन की सरकार के कैबिनेट में तीन महीने के अंदर ही मतभेद सामने आने लगे है. ठाकरे सरकार के 43 मंत्रियों के मंत्रीमंडल में 10 राज्यों मंत्री है. इनमें से 6 राज्य मंत्रियों का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री उन्हें दरकिनार करके विभाग चलाने में मनमानी कर रहे है.

मुंबई: महाराष्ट्र की महाविकास गठबंधन की सरकार में अब एक और नया विवाद खड़ा हो गया. इस बार मुद्दा गंभीर है, क्योंकि सरकार के ही कैबिनेट और राज्यमंत्री आमने सामने खड़े हो गए हैं. खबर है कि, राज्य के राज्यमंत्रियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार से मिलकर कैबिनेट मंत्रियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की है. महाविकास गठबंधन की सरकार के कैबिनेट में तीन महीने के अंदर ही मतभेद सामने आने लगे है. ठाकरे सरकार के 43 मंत्रियों के मंत्रिमंडल में 10 राज्य मंत्री है. इनमें से 6 राज्य मंत्रियों का आरोप है कि कैबिनेट मंत्री उन्हें दरकिनार करके विभाग चलाने में मनमानी कर रहे है. तीन पार्टियों के इन 6 राज्य मंत्रियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात कर तीव्र नाराजगी व्यक्त की हैं निर्णय लेने की पूरी प्रक्रिया में राज्य मंत्रियों की अनदेखी इन राज्य मंत्रियों के आरोप के मुताबिक पिछले दो महीनों में इन कैबिनेट मंत्रियों ने अपने-अपने मंत्रालय की समीक्षा कर कई बड़े निर्णय लिए हैं. लेकिन इन निर्णयों को लेने की पूरी प्रक्रिया में राज्य मंत्रियों को पूरी तरह से दूर रखा गया. वहीं मंत्रालय के अधिकारी भी कैबिनेट मंत्रियों के दबाव में राज्यमंत्रियों के साथ सहियोग नहीं कर रहे हैं. जिसकी वजह से काम करना मुश्किल हो गया. एक राज्यमंत्री ने एबीपी न्यूज़ की खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि ‘हमने हमारी बात मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों के सामने रखी दी है. वो आग निर्णय लेंगे, लेकिन काम करने में दिक्कत हो रही है. क्योंकि हमें हमारे विभाग से ही सहयोग नहीं मिल रहा. हमने इस बात की शिकायत कैबिनेट मंत्रियों से भी की लेकिन कोई राहत नहीं मिली. इसीलिए हम मुख्यमंत्री के पास गए.’ आदेशों की नहीं होती है सुनवाई ठाकरे सरकार के मंत्रिमंडल में 33 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री हैं.  इसमें हर राज्य मंत्री के पास 6 विभागों की जिम्मेदारी है. लेकिन इन विभागों में उनके आदेशों की सुनवाई नहीं होने का उनका आरोप है. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री के सामने आरोप ये भी लगाए गए हैं कि राज्य मंत्रियों को दूर रखने के पीछे की वजह आर्थिक है. क्या हैं राज्य मंत्रियों की मांगें ? - सभी विभागों की फाइलें राज्य मंत्रियों के जरिए ही आगे बढ़ना चाहिए. - राज्य मंत्रियों को उनके सभी अधिकार मिलने चाहिए. - मंत्रिमंडल के सभी निर्णयों में राज्य मंत्रियों को शामिल किया जाए. - विभाग के अधिकारियों का पूरा सहियोग उन्हें मिलें. वहीं मुख्यमंत्री ने ध्यान देकर मामले को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है. साथ ही उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने तुरंत विभाग के अधिकारियों की एक बैठक बुलाकर राज्यमंत्रियों को नहीं सुनने वाले अधिकारियों को फटकार लगाकर चेतावनी भी दी. लेकिन अगर आने वाले कैबिनेट से पहले राज्य मंत्रियों का मांग पूरी नहीं हुई, तो ये विवाद और बढ़ सकता है. ये भी पढ़ें:  चुनाव से पहले बिहार में गरमाई राजनीति: तेजप्रताप ने पूछा- 2020 में किसका वध होगा?, भीड़ बोली- नीतीश का भुतहा नहीं, वाह ताज कहिए! राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के स्वागत के लिए तैयार है आगरा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
कश्मीर की वादियों से खतरे की घंटी! 20 साल में करीब 1°C बढ़ा तापमान, सबसे तेजी से गर्म हो रहे पहाड़
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Mahadev App Case : महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
महादेव ऐप का 'काला साम्राज्य'! CBI की 11 चार्जशीट से बेनकाब करोड़ों के सट्टे और 'प्रोटेक्शन मनी' का खेल
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget