एक्सप्लोरर

भुतहा नहीं, वाह ताज कहिए! राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के स्वागत के लिए तैयार है आगरा

शुक्रवार के दिन ताजमहल को आम जनता के लिए बंद रखा जाता है. अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प 24 फ़रवरी को आगरा आ रहे हैं. वे अपनी पत्नी मेलेनिया ट्रम्प के संग ताज की खूबसूरती को निहारेंगे. इसीलिए सारी तैयारियॉं आज पूरी कर ली जायेंगी.

आगराः ताज महल शुक्रवार के दिन पब्लिक के लिए बंद रहता है. इसीलिए सारी तैयारियॉं आज पूरी कर ली जायेंगी. अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प 24 फ़रवरी को आगरा आ रहे हैं. वे अपनी पत्नी मेलेनिया ट्रम्प के संग ताज की खूबसूरती को निहारेंगे. ताज महल दुनिया भर में मोहब्बत की निशानी के रूप में मशहूर है. आगरा को इस बार इस तरह से सजाया संवारा गया है कि शहर भुतहा न लगे. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आगरा को ये नाम दिया था. ये बात साल 2000 की है. आगरा से लौटते हुए क्लिंटन ने ऐसा कहा था. उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति क्लिंटन के दौरे के लिए सुरक्षा के लिहाज से आगरा को सील कर दिया गया था. ताजमहल के रास्ते में क्लिंटन को सुनसान सड़कें और बंद बाजार दिखा था. उन्हें कहीं भी एक भी आदमी नजर नहीं आया था.

डॉनल्ड और मेलेनिया ट्रम्प को भी आगरा भुतहा शहर न लगे. इसलिए यूपी की योगी सरकार ने अपने खास मेहमान के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. जिस रास्ते से ट्रम्प का काफिला गुजरेगा, उसके दोनों तरफ 26 हजार स्कूली बच्चे खड़े रहेंगे. अमेरिका और हिंदुस्तान के झंडे लेकर बच्चे ट्रम्प दंपत्ति का स्वागत करेंगे. आगरा के आईजी सतीश गणेश कहते हैं 12 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं बुलाया गया है. जिनकी बोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं, ऐसे बच्चे को भी नहीं बुलाया गए हैं. ट्रम्प के चले जाने के बाद झंडे बच्चों से वापस ले लिए जायेंगे. जिससे झंडों का अपमान न हो पाए. आम तौर पर देखा गया है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद झंडे इधर उधर फेंक दिए जाते हैं. स्कूल के टीचरों की भी ड्यूटी लगाई गई है. जो बच्चों की देखभाल करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के स्वागत के लिए शानदार इंतजाम किए गए हैं. मथुरा, वृंदावन और आगरा के 3500 कलाकार दुनिया के सबसे ताकतवर नेता के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे. सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर ये कलाकार झांकियॉं पेश करेंगे. रासलीला से लेकर रामलला तक का मंचन होगा. होली का त्यौहार करीब है. इसीलिए कुछ कलाकार फूलों की होली भी खेलेंगें. डॉनल्ड ट्रम्प जिन रास्तों से गुजरेगें, वहॉं झांकियों के लिए 18 मंच बनाये जाने का फैसला हुआ है. एयरपोर्ट से लेकर ताज तक की दूरी 11 किलोमीटर है.

बिहारः पीएम मोदी के लिट्टी-चोखा खाने पर कांग्रेस ने किया तंज तो बीजेपी ने दिया ये जवाब अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलेनिया के लिए ताजमहल सज धज कर तैयार है. सीक्रेट सर्विस और यूपी पुलिस ने सारा इंतज़ाम का जायजा कर लिया है. ट्रम्प और मेलेनिया यहॉं चहलकदमी करेंगे, साथ फोटो खिंचवायेंगे. देश दुनिया की जानी मानी हस्तियों ने ताजमहल के सानने वाले बेंच पर बैठ कर फोटो खिंचवायी हैं. ट्रम्प और उनकी पत्नी को खास तोहफा भी भेंट किया जाएगा. आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह ने ऐसे बताते हुए कहा कि कुछ गिफ्ट तय कर लिए गए हैं. कहा जा रहा है कि तीन दिन पहले जब सीएम योगी आदित्यनाथ यहॉं आए थे. तो उन्होंने ये सारे तोहफे खुद देखे थे. डॉनल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी आगरा में करीब दो घंटे रहेंगे. पीएम मोदी के लिट्टी चोखा खाने पर बिहार में सियासत गर्म, सुशील मोदी और तेजस्वी यादव आमने सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
द्रास में सीजन की पहली बड़ी बर्फबारी, जोजिला-मीनामार्ग में बदला नजारा
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget