एक्सप्लोरर

चीन के मसले पर विपक्ष में विभाजन, कांग्रेस को नहीं मिला पूरे विपक्ष का साथ

सदन में भारत और चीन के बीच जारी तनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष एकजुट नहीं दिखा. कांग्रेस का वॉकआउट के फैसले पर केवल डीएमके ने साथ दिया अन्य दलों ने नहीं.

दिल्ली: संसद सत्र शुरू होने के पहले ऐसा लग रहा था कि लद्दाख में चल रहे भारत चीन सीमा विवाद पर संसद में सरकार और विपक्ष आमने सामने होंगे. दोनों पक्षों में ज़ोरदार बहस होगी लेकिन जब इस मामले पर संसद में बहस करवाने की बात आई तो विपक्ष एकजुट नहीं रह सका.

मंगलवार को लद्दाख बॉर्डर पर भारत और चीन के बीच जारी तनाव को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया. सत्र शुरू होने के पहले से ही सरकार से इस विषय पर बयान देने की मांग होती रही थी. राजनाथ सिंह के बयान के बाद कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने उनसे कुछ स्पष्टीकरण मांगा लेकिन स्पीकर उसके लिए तैयार नहीं हुए. इस बात से नाराज़ होकर कांग्रेस ने वॉक आउट करने का फ़ैसला किया. लेकिन कांग्रेस को वॉकआउट में ज़्यादा दलों का साथ नहीं मिला.

कांग्रेस के साथ केवल डीएमके के सदस्यों ने ही वाक आउट किया. जबकि मोदी सरकार की प्रखर विरोधी तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सदन में बैठे रहे. तृणमूल कांग्रेस के अलावा बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस, टीडीपी और लेफ्ट पार्टी के सदस्यों ने भी कांग्रेस का समर्थन नहीं किया.

इसके पहले जब लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अध्यक्षता में सदन के बिजनेस एडवाइजरी कमिटी की बैठक हुई तो उसमें भी यही नज़ारा देखने को मिला. बैठक के बिल्कुल आख़िरी में जब कमिटी के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने सरकार से चीन के मसले पर राजनाथ सिंह के बयान के सदन में चर्चा की मांग की तो कमिटी के दूसरे सदस्य और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने उनका समर्थन नहीं किया.

उल्टे, बनर्जी ने अधीर चौधरी की बात का विरोध करते हुए कहा कि ये मामला बेहद संवेदनशील है लिहाज़ा इस पर रक्षा मंत्री के बयान के बाद चर्चा करना ठीक नहीं होगा.

यह भी पढ़ें.

China Spying On India: जानिए PMO और राज्यों के किस-किस अधिकारी की जासूसी कर रहा चीन

ICMR का बड़ा बयान- देश में कोरोना संक्रमण से स्थिति गंभीर नहीं, चिंता की कोई बात नहीं

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget