एक्सप्लोरर

ICMR का बड़ा बयान- देश में कोरोना संक्रमण से स्थिति गंभीर नहीं, चिंता की कोई बात नहीं

ICMR ने बताया, अलग-अलग जगहों पर किए गए नियंत्रित परीक्षण से सामने आया है कि प्लाज्मा थेरेपी मौत के मामलों को कम करने या मध्यम से गंभीर बीमारी की प्रगति को रोकने में मददगार नहीं है.

नई दिल्ली: आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव का कहना है कि भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति गंभीर नहीं है, संक्रमण का बढ़ना चिंता का विषय नहीं है. भार्गव ने कहा, अमेरिका और यूरोपीय देशों में भी कोरोना संक्रमण चरम पर था, फिर वहां धीरे-धीरे कमी आने लगी और अब वहां संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है. उन्होंने कहा कि हमने इससे सीख ली है और ऐसा प्रबंधन किया जिससे हमारे यहां कोरोना के चलते अधिक संख्या में मौतें नहीं हुईं.

प्लाज्मा थेरेपी से मौत के मामले कम नहीं हुए बलराम भार्गव ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर किए गए नियंत्रित परीक्षण से सामने आया है कि प्लाज्मा थेरेपी मौत के मामलों को कम करने या मध्यम से गंभीर बीमारी की प्रगति को रोकने में मददगार नहीं है. इस परीक्षण में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 25 जिलों के 39 अस्पतालों में 464 मरीज शामिल रहे.

भार्गव ने कहा कि प्लाज्मा थेरेपी का उपयोग 100 सालों से भी अधिक समय से किसी न किसी रूप में वायरस संक्रमणों के लिए किया जा रहा है. इबोला वायरस के दौरान भी इसका इस्तेमाल किया गया था और कोविड-19 महामारी के बीच भी इसका इस्तेमाल किया गया. इसका फायदा है या नहीं इस बारे में अध्ययन किया जा रहा है.

पहले चरण के क्लिनिकल ट्रायल में दो घरेलू टीके अच्छे वाले पाए गए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने मंगलवार को जानकारी दी कि आईसीएमआर और कैडिला हेल्थेयर लिमिटेड के साथ मिलकर भारत बॉयोटेक द्वारा किए गए पहले चरण के परीक्षण में खुलासा हुआ है कि स्वदेशी आधार पर विकसित किए गए इसके दो वैक्‍सीन सुरक्षा वाले हैं.

राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में आईसीएमआर और निजी शोध केंद्रों द्वारा कोरोना के लिए क्लिनिकल ट्रायल की स्थिति का ब्‍यौरा देते हुए चौबे ने कहा कि उनके दूसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल चल रहे हैं. उन्होंने बताया कि सीरम इस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और आईसीएमआर ने दो वैश्विक वैक्सीन केंडिडेट्स के क्लिनिकल ट्रायल के लिए पार्टनरशिप की है.

ये भी पढ़ें- देश में कोरोना मामले 50 लाख के पार, 11 दिन में 10 लाख नए केस आए, अबतक 82 हजार मौत 50 लाख के पार कोरोना की मार: देश में कब-कब कितने बढ़े मामले, देखें पूरी टेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
‘आज मेरा बर्थडे है, मुझे माफ कर...’, विवादित बोल के बाद बोली नाबालिग लड़की
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला
'एक भी स्टूडेंट या पैरेंट्स से...', राहुल का PM मोदी के माफी वाले Video पर हमला

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget