एक्सप्लोरर

फिर मिली धमकी! स्पाइसजेट की दो फ्लाइट्स में बम थ्रेट, सोशल मीडिया पर भेजा मैसेज

Flight Bomb Threat: इंडियन एरलाइन्स की फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. 16 अक्टूबर को ही 4 फ्लाइट्स को इस तरह की धमकी मिल चुकी है.

Spicejet Bomb Threat: स्पाइसजेट ने बुधवार (16 अक्टूबर) को कहा कि उन्हें अपने एक्स हैंडल पर दो उड़ानों के लिए बम की धमकी भरे संदेश मिले हैं. एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने बताया कि संबंधित प्राधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया. 

दोनों विमानों के यात्रियों को उतार लिया गया और आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद विमान को परिचालन के लिए मंजूरी दे दी गई. पिछले दो दिनों में कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित लगभग 14 भारतीय उड़ानों को बम की धमकी मिली, लेकिन विमानों में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. कुछ उड़ानों का रास्ता बदल दिया गया, जबकि कुछ एयरलाइनों को सभी यात्रियों की दोबारा जांच करनी पड़ी, जिसके कारण भारी देरी और असुविधा हुई. 

स्पाइसजेट ने जारी किया बयान

बयान में कहा गया है, "16 अक्टूबर, 2024 को स्पाइसजेट के एक्स हैंडल पर दो उड़ानों के बारे में बम की धमकी का सीधा संदेश आया. संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया. दोनों विमानों में सवार यात्री सुरक्षित रूप से उतर गए. संबंधित अधिकारियों से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद विमानों को आगे के संचालन के लिए छोड़ दिया गया."

धमकी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

एयरलाइन्स को बम की झूठी धमकियां देने वाले ज्यादातर सोशल मीडिया अकाउंट देश के बाहर से संचालित होते पाए गए और उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया. साइबर सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर हैं और इन झूठी धमकियों से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रख रही हैं. 

गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

इससे पहले आज दिन में गृह मंत्रालय ने फर्जी बम धमकी संदेशों के संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), नागरिक उड्डयन ब्यूरो, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और खुफिया ब्यूरो (आईबी) को हाल ही में मिलीं बम धमकियों पर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. 

अधिकारी ने कहा, "गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने विमानन क्षेत्र की सभी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को मामले पर एक रिपोर्ट तैयार करने और उसे जल्द से जल्द प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. जांच की निगरानी केंद्रीय खुफिया एजेंसिी करेगी ताकि पता लगाया जा सके कि क्या यह भारतीय विमानन क्षेत्र की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की साजिश थी."

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: अब तक बारह! Akasa Air-Indigo को बम से उड़ाने की धमकी, तीन दिनों से लगातार चल रहा सिलसिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर BJP-VHP से लेकर कांग्रेस तक भड़की, कहा- ‘देश से माफी मांगें’
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का क्या है स्टेटस? रेल मंत्री ने बताया
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
पंजाब रेलवे लाइन ब्लास्ट केस: NIA ने छह आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन का बड़ा प्लान, लगाएगा जनता की अदालत में महाभियोग

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget