एक्सप्लोरर

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में सोनिया गांधी की दो टूक, कहा- 'नफरत का वायरस फैला रही है बीजेपी'

सोनिया गांधी ने कहा कि बीजेपी नफरत का वायरस फैला रही है.उन्होंने कहा कि टेस्टिंग किट और पीपीई किट की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी बीच हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि कोरोना से लड़ाई के वक्त बीजेपी नफरत का वायरस फैला रही है. बैठक में सोनिया गांधी ने कोरोना टेस्टिंग, पीपीई किट से लेकर किसान, मजदूरों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और गरीब परिवारों को साढ़े सात हजार रुपए की मदद देने की मांग दोहराई.

कोरोना के वक्त बीजेपी पर साम्प्रदायिक राजनीति करने से बाज ना आने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में सोनिया गांधी ने कहा,  " जब हम सबको मिलकर कोरोना से लड़ना चाहिए तब बीजेपी साम्प्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत के वायरस फैला रही है जो चिंताजनक है. इससे सामाजिक सौहार्द का बड़ा नुकसान हो रहा है. हमें इस नुकसान की भरपाई करनी होगी."

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए अपने भाषण में सोनिया ने टेस्टिंग की कम संख्या और टेस्टिंग किट, पीपीई किट की कमी का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि टेस्टिंग की संख्या अब भी कम है. टेस्टिंग किट और पीपीई किट की आपूर्ति पर्याप्त नहीं है और उनकी क्वालिटी भी अच्छी नहीं है.

कोरोना से अर्थव्यवस्था के नुकसान को लेकर बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार से गरीबों को न्यूनतम साढ़े सात हजार रुपए की आर्थिक मदद करने की मांग की. सोनिया गांधी ने कहा कि महामारी की रफ्तार बढ़ रही है. लॉकडाउन के पहले चरण में 12 करोड़ नौकरियां खत्म हुई हैं. व्यापार, उद्योग रुक गए हैं और करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी तबाह हुई हैं. बेरोजगारी और बढ़ने वाली है. किसान, खेतिहर मजदूर, प्रवासी मजदूर, असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं. ऐसे में सरकार इस संकट से उबरने के लिए हर परिवार को 7,500 रुपए की आर्थिक मदद करे.

केंद्र सरकार पर सुझावों पर ध्यान ना देने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि, मैंने सरकार को सहयोग और सुझाव दिए लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें बेहद कम अमल में लाया गया. सरकार में करुणा, उदारता और तत्परता कमी है.

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने केंद्र की तरफ से फंड ना मिलने और टेस्टिंग किट की कमी का मुद्दा उठाया. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में केंद्र और राज्य के बीच तालमेल ही कामयाबी का मंत्र है.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की कामयाबी का मूल्यांकन इस बात से होगा कि कम कोरोना को रोकने में कितने कामयाब हुए. बता दें कि कोरोना को लेकर महीने भर के अंदर कांग्रेस वर्किंग कमिटी की ये दूसरी बैठक है. इससे पहले दो अप्रैल को हुई बैठक में सोनिया गांधी ने आरोप लगाया था कि सरकार ने बिना किसी तैयारी लॉकडाउन का एलान कर दिया.

ये भी पढ़ें-

पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 33 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला फायदा, 31,325 करोड़ रुपये बांटे गए-वित्त मंत्रालय

iOS मेल ऐप बग के जरिए हो रही थी यूजर्स के डेटा की चोरी, एप्पल ने कहा जल्द करेंगे ठीक

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
ओडिशा बाढ़: सीएम ने किया 1000 करोड़ रुपये की सहायता राशि का ऐलान
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget