एक्सप्लोरर

पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 33 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिला फायदा, 31,325 करोड़ रुपये बांटे गए-वित्त मंत्रालय

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक 33 करोड़ से ज्यादा लोगों को 31,325 करोड़ रुपये अलग-अलग मदों के तौर पर दिए जा चुके हैं.

नई दिल्लीः वित्त मंत्रालय ने कोरोना वायरस संकटकाल के दौरान केंद्र सरकार के द्वारा दी गई आर्थिक मदद का विवरण दिया है. इसके तहत मंत्रालय ने जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत अब तक 33 करोड़ से ज्यादा गरीब लोगों को 31,325 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जा चुकी है.

किसानों को मिले 16,146 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री किसान योजना की पहली किस्त के तहत देश के 8 करोड़ किसानों को अब तक 16,146 करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है. बता दें कि इसकी पहली किस्त अप्रैल के महीने में गरीब किसानों के खाते में डाली गई है. पीएम किसान योजना के तहत 2000 रुपये की पहली किस्त किसानों के खाते में जा चुकी है.

कुल 2.82 करोड़ बुजुर्गों-दिव्यांगों और विधवाओं को बांटे गए 1405 करोड़ रुपये वित्त मंत्रालय ने सूचना दी है कि कुल मिलाकर अब तक 1405 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं और इसका फायदा कुल 2.82 करोड़ बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को मिला है. देश में 20.05 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों को अब तक 10.025 करोड़ रुपये का वितरण किया जा चुका है.

इसके अलावा सरकार ने नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी कार्य किए हैं जिसके तहत एंप्लाई प्रोविडेंट फंड योगदान के रूप में 162 करोड़ रुपये अब तक ट्रांसफर किए जा चुके हैं और ये 68,775 प्रतिष्ठानों में जा चुके हैं. इसका फायदा देश के 10.6 लाख नौकरी करने वाले लोगों को मिला है.

मार्च में वित्त मंत्री ने किया था 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का एलान बता दें कि मार्च के आखिरी हफ्ते में वित्त मंत्रालय ने देश के गरीबों, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों, मजदूरों, किसानों और दिहाड़ी कामगारों के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक राहत पैकेज का एलान किया था. इस रकम को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बांटे जाने का एलान वित्त मंत्री ने किया था.

लॉकडाउन के चलते कारोबार-कामकाज ठप होने से मुश्किल में जनता कोरोना वायरस के कारण देश में जारी लॉकडाउन के चलते कारोबार और सभी कामकाज लगभग ठप हैं और इसका सबसे ज्यादा नुकसान रोज के दिहाड़ी मजदूरों, किसानों और गरीब वर्ग पर पड़ रहा है. ऐसे ही लोगों की सहायता करने के लिए सरकार ने आर्थिक राहत पैकेज का एलान किया था.

देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी है  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना वायरस के कारण 25 मार्च से 14 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया था और लॉकडाउन फेज 1 के आखिरी दिन यानी 14 अप्रैल को इसे 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया था. लॉकडाउन 2.0 जो कि 3 मई तक जारी रहेगा, इसके भी आगे बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं लेकिन अभी इसको लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं.

ये भी पढ़ें

कैसे Facebook-Jio डील से देश के किराना कारोबार की भी बदलेगी तस्वीर, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
बीमा कंपनियों की चांदी, टर्म प्लान की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी, युवाओं ने बदला गेम
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
FD पर 8.6% तक का ब्याज, इन बड़े बैंकों से मिलेगा बंपर रिटर्न
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
सोना खरीदने का मौका? 20% गिरावट के बाद एक्सपर्ट ने बताया क्या करें
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज
PNB क्रेडिट कार्ड वालों को झटका, 1 नवंबर से इन 6 सर्विस पर लगेगा भारी चार्ज

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget