एक्सप्लोरर

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट मर्डर केस में 5वीं गिरफ्तारी, पुलिस हिरासत में पहले से हैं ये चार आरोपी

Sonali Phogat Murder Case: हरियाणा की बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गोवा पुलिस ने पांचवीं गिरफ्तारी की है. इससे पहले चार आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा जा चुका है.

Goa Police Action in Sonali Phogat Murder Case: बीजेपी (BJP) नेता और सोशल मीडिया स्टार (Social Media Star) सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की हत्या के मामले में गोवा पुलिस (Goa Police) ने पांचवीं गिरफ्तारी की है. गोवा पुलिस ने आरोपी रमा मांडरेकर (Rama Mandrekar) को गिरफ्तार किया है. मांडरेकर पर आरोप है कि उसने पैडलर दत्त प्रसाद गांवकर (Dattaprasad Gaonkar) तक ड्रग्स पहुंचाई थी, जिसके बाद गांवकर ने सुधीर सांगवान (Sudhir Sangwan) के ड्रग्स बेची थी.

गोवा पुलिस ने मामले में अब तक जो पांच गिरफ्तारियां की हैं, उनमें मुख्य आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के अलावा, गोवा के कर्लिज रेस्टोरेंट का मालिक एडविन न्यून्स, ड्रग पैडलर दत्त प्रसाद गांवकर और रमा मांडरेकर शामिल है. पुलिस ने शनिवार को कर्लिज के रेस्टोरेंट के प्रसाधन से सिंथेटिक ड्रग बरामद की थी, जिसके बाद रेस्तरां मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था. वहीं, ड्रग पैडलर दत्त प्रसाद गांवकर की गिरफ्तारी शुक्रवार रात को की गई थी. पुलिस ने कल दो मुख्य आरोपियों समेत चार आरोपियों को गोवा की मापुसा कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था.

गोवा के सीएम ने कहा- दोषियों को सजा जरूर मिलेगी

सोनाली फोगाट मर्डर केस को लेकर शनिवार को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी कहा कि गोवा पुलिस सजा जरूर देगी. सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, ''पहले दिन से जांच में पूरा समर्थन किया जा रहा है और जो इसमें शामिल होगा उसे गोवा पुलिस जरूर सजा देगी और अभी आरोपी पुलिस हिरासत में है, जांच पूरी तरह से की जा रही है.''

क्या है पूरा मामला?

23 अगस्त को सोनाली फोगाट की मौत दिल का दौरा पड़ने से बताई गई थी लेकिन उनके परिवार ने हत्या किए जाने का शक जताया था. इसके बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि सोनाली के शरीर पर ऐसे चोट के निशान मिले हैं, जैसे कि उन पर हमला किया गया हो. सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह ने सपत्ति के लालच में वारदात को अंजाम दिया. रिंकू ढाका ने सोनाली का रेप किए जाने का भी आरोप लगाया था.

वहीं, गोवा पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने से पहले जानकारी दी थी कि सुधीर सांगवान ने पूछताछ में गुनाह कबूला है. पुलिस के मुताबिक, सुधीर सांगवान मे सोनाली के पीने के पानी में कुछ पदार्थ मिला दिया था, जिससे बीजेपी नेता की तबीयत बिगड़ गई और फिर उनकी मौत हो गई. सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह पर यह भी आरोप लग रहा है कि वे सोनली की हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं ले गए, नहीं तो जान बच सकती थी. मामले को लेकर कहा जा रहा है कि सोची-समझी साजिश के तहत गोवा में वीकेंड मनाने गईं सोनाली फोगाट की हत्या की गई. फिलहाल मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

ये भी पढ़ें

Twin Tower Demolition: गिरने से पहले नोएडा का ट्विन टावर कैसे बन गया सेल्फी प्वाइंट, फोटो लेने के लिए लोगों में लगी होड़

Karnataka Hijab Case: हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई, HC ने बैन के सरकारी आदेश को ठहराया था सही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
रेस कोर्स मस्जिद को खाली करने पर ओवैसी का कड़ा विरोध, किरेन रिजिजू से की ये मांग
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget