एक्सप्लोरर

अब सिंगापुर भी कर सकेगा ओडिशा के चांदीपुर स्थित मिसाइल टेस्ट रेंज का इस्तेमाल, भारत के साथ जल्द होगा समझौता

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारत और सिंगापुर ने इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज इस्तेमाल को लेकर एक लैटर ऑफ इंटेंट का आदान प्रदान किया. इसमें दोनों देशों ने इस‌ बारे में एक एमओयू यानी मेमोरेंडम ऑफ एक्सचेंज पर हस्ताक्षर करने की प्रतिबद्धता जताई है.

नई दिल्ली: ओडिशा के चांदीपुर स्थित मिसाइल टेस्ट रेंज को अब सिंगापुर भी इस्तेमाल कर सकेगा. इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) के इस्तेमाल के बारे में आज दोनों देशों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में सिंगापुर में सहमति जताई. इसको लेकर माना जा रहा है कि दोनों देश जल्द ही समझौता करेंगे.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में भारत और सिंगापुर ने इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज इस्तेमाल को लेकर एक लैटर ऑफ इंटेंट का आदान प्रदान किया जिसमें दोनों देशों ने इस‌ बारे में एक एमओयू यानी मेमोरेंडम ऑफ एक्सचेंज पर हस्ताक्षर करने की प्रतिबद्धता जताई है. इस दौरान सिंगापुर के रक्षा मंत्री डॉ. एनजी एंग हेन भी मौजूद थे.

rajnath-singh

महाराष्ट्र में पहले ढाई साल के लिए होगा शिवसेना का सीएम फिर एनसीपी को मिलेगी कमान- सूत्र

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इनदिनों दो दिनों की सिंगापुर यात्रा पर हैं. इस दौरान दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने सालाना डिफेंस मिनिस्ट्रस डायलॉग में हिस्सा लिया. ये दोनों देशों के बीच चौथा डिफेंस डायलॉग है. बता दें कि ओडिशा के चांदीपुर में देश का एक मात्र इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज है जहां पर पृथ्वी और आकाश से लेकर अग्नि और ब्रह्मोस मिसाइल तक टेस्ट की जाती हैं.

अपनी इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह ने सिंगापुर के साथ मिलकर एक ज्वाइंट टेस्टिंग फैसेलेटी बनाने का प्रस्ताव रखा. रक्षा मंत्री ने हाल ही में सिंगापुर और थाईलैंड की नौसेनाओं के साथ अंडमान निकोबार में हुई सिमटैक्स एक्सरसाइज की भी सराहना की.

rajnath-singh

सिंगापुर के रक्षा मंत्री ने अपने देश की सेना को भारत में ट्रैनिंग करने पर संतोष जताया. सिंगापुर की सेना भारत के तोपखाने और टैंक-रेंज का इस्तेमाल भी अपनी तोप और टैंकों की टेस्टिंग के लिए इस्तेमाल करती आई है.‌ भारत और सिंगापुर की वायुसेनाएं भी पिछले दस सालों से साझा युद्धभ्यास भी करती आई हैं.

झारखंड की तमाड़ सीट जहां हत्या, सुपारी और चुनाव की दिलचस्प कहानी चर्चा में है

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिंगापुर स्थित सुभाष चंद बोस के इंडियन नेशनल आर्मी (आईएनए) मेमोरियाल भी गए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. राजनाथ सिंह सिंगापुर पहुंचने से पहले बैंकाक भी गए थे जहां उन्होनें आसियान-प्लस देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा
'छात्राओं संग बेरहमी...', दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर भड़की कांग्रेस, जानें क्या कहा
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
Explained: मोदी कैबिनेट में फेरबदल के मिले 5 ठोस संकेत! मुरुगन के इस्तीफे से UP चुनाव तक, जानें
मोदी कैबिनेट में फेरबदल के मिले 5 ठोस संकेत! मुरुगन के इस्तीफे से UP चुनाव तक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget