एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: श्रद्धा की शिकायत पर आफताब के खिलाफ पुलिस ने क्यों नहीं की कार्रवाई? फडणवीस ने पूछा सवाल

आफताब और श्रद्धा की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक कॉल सेंटर में साथ काम करना शुरू किया और दोनों के बीच वहीं से प्रेम संबंध शुरू हुए. बाद में वे दिल्ली आ गए थे.

Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब इस केस में पुलिस को बड़ा अहम सुराग हाथ लगा है. जानकारी के मुताबिक, आफताब दो साल पहले ही श्रद्धा को मारना चाहता था. इतना ही नहीं उसने श्रद्धा को काटकर फेंकने की धमकी भी दी थी. हालांकि उस वक्त वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सका था.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि 2020 में आफताब पूनावाला के खिलाफ श्रद्धा वालकर की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई क्यों नहीं हुई, इसकी जांच की जाएगी. उस समय अगर कार्रवाई हुई होती तो संभवत: उसे बचाया जा सकता था.

श्रद्धा ने पहले भी थाने में शिकायत दी थी

आफताब और श्रद्धा की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई में एक कॉल सेंटर में साथ काम करना शुरू किया और दोनों के बीच वहीं से प्रेम संबंध शुरू हुए. बाद में वे दिल्ली आ गए थे. दोनों के बीच कथित तौर पर 18 मई को शादी को लेकर बहस हुई, जिसके बढ़ने पर पूनावाला ने श्रद्धा की हत्या कर दी और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिए.

आफताब ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली में अपने घर पर करीब तीन सप्ताह तक इन टुकड़ों को 300 लीटर के फ्रिज में रखा. वह कई दिन तक आधी रात को उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में फेंकने के लिए जाता रहा. एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि वालकर ने 23 नवंबर 2020 को पालघर जिले के तुलिंज थाने में शिकायत दी थी कि उसके लिव-इन-पार्टनर पूनावाला ने उसे मारने की कोशिश की और उसे डर है कि वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देगा.

पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा

श्रद्धा ने पुलिस से कहा था, ‘‘उसके (आफताब) माता-पिता को पता है कि वह मेरे साथ मारपीट करता है और उसने मुझे जान से मारने की कोशिश भी की.’’ नागपुर में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में गृह मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे फडणवीस ने कहा कि "उन्होंने श्रद्धा की शिकायत पढ़ी है. पत्र बहुत गंभीर है. हमें जांच करनी होगी कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई. मैं किसी के खिलाफ आरोप नहीं लगाना चाहता, लेकिन ऐसी घटनाएं तभी होती हैं जब शिकायतें मिलने पर कार्रवाई नहीं होती है. इसकी पक्का जांच की जाएगी.’’

ये भी पढ़ें: AIIMS Server Down: दिनभर डाउन रहा AIIMS का सर्वर, साइबर अटैक की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget