एक्सप्लोरर

AIIMS Server Down: दिनभर डाउन रहा AIIMS का सर्वर, साइबर अटैक की आशंका

Delhi AIIMS Cyber Attack: एम्स दिल्ली का सर्वर बुधवार सुबह 7 बजे से डाउन है. अस्पताल की ऑनलाइन सेवाएं ठप पड़ी हैं. यहां पर अभी मैनुअल मोड में काम किया जा रहा है.

Cyber security incident at AIIMS: दिल्ली के एम्स में इस्तेमाल होने वाला राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र का ई-हॉस्पिटल सर्वर सुबह सात बजे से बंद है, जिसके चलते ओपीडी और नमूना संग्रह सेवाएं प्रभावित हुई हैं. एम्स के अधिकारियों ने कहा कि ये सभी सेवाएं फिलहाल ‘मैनुअल मोड ’ पर काम कर रही हैं. दिनभर सर्वर डाउन होने पर दिल्ली AIIMS ने अपने बयान में कहा है कि ये रैंसमवेयर अटैक हो सकता है. अभी हाल ही में पिछले हफ्ते ही सीडीएसएल पर मैलवेयर अटैक हुआ था. 

एम्स ने एक बयान में कहा कि एम्स में काम कर रही राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की एक टीम ने सूचित किया है कि यह एक रैंसमवेयर हमला हो सकता है. उचित कानून प्रवर्तन अधिकारी इसकी जांच करेंगे. एम्स के एक अधिकारी ने कहा कि सर्वर बंद होने से स्मार्ट लैब, बिलिंग, रिपोर्ट जनरेशन और अपॉइंटमेंट सिस्टम समेत ओपीडी और आईपीडी डिजिटल अस्पताल सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

सेवाएं बहाल करने में लगे अधिकारी

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ओपीडी और नमूना संग्रह सेवाएं ‘मैनुअल मोड’ में प्रदान की गईं. एम्स ने बयान में कहा कि डिजिटल सेवाएं बहाल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) व एनआईसी की मदद ली जा रही है. बयान में कहा गया है कि भविष्य में इस तरह के हमलों को रोकने के लिए एम्स और एनआईसी उचित सावधानी बरतेंगे. शाम साढ़े सात बजे तक अस्पताल सेवाएं मैनुअल मोड पर प्रदान की जा रही हैं.

इसलिए बेहद संवेदनशील है मामला

एम्स के सर्वर में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, पूर्व पीएम और अन्य मंत्रियों एंव कई हस्तियों के हेल्थकेयर रिकॉर्ड से जुड़ा बेहद संवेदनशील डाटा सेव रहता है .इसे लेकर गोपनीय जानकारी लीक होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल में अस्पताल सेवाएं मैनुअल मोड पर चल रही हैं. एम्स की ओर से दिल्ली पुलिस की साइबर सेल को सर्वर हैक होने का पता लगाने के संबंध में शिकायत दी गई है. नेशनल इनफार्मेटिक्स सेंटर (एनआइसी) द्वारा एम्स का सर्वर संचालित होता है.

ये भी पढ़ें: Delhi: कैशलेस होगा दिल्ली AIIMS, 1 अप्रैल से ऑनलाइन होंगे सभी पेमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
‘पति को खोया’, चिदंबरम के दिमागी नक्सल वाले बयान पर भड़कीं शहीद की पत्नी
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!
पश्चिमी हिमालय सबसे तेज हो रहा गर्म, नई स्टडी ने पहाड़ से मैदान तक बढ़ाई चिंता!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget