एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आफताब बार-बार फोरेंसिक टीम को दे रहा है चकमा, आज फिर हो सकता है पॉलीग्राफ टेस्ट

Shraddha Murder Case: पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आफताब ने कई अहम सवालों का जवाब नहीं दिया था, आज फिर से उससे वो सवाल किए जा सकते हैं.

Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब (Aftab Poonawala) तिहाड़ जेल में है. आफताब का आज फिर से पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा सकता है. इससे पहले पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तीन बार कोशिश की जा चुकी है, लेकिन टेस्ट पूरा नहीं हो सका. आफताब ने अपना शातिर दिमाग लगाकर टेस्ट को बीच में ही रुकवा दिया था. वह टेस्ट के दौरान जानबूझकर बार-बार खांसने लगता था, जिससे टेस्ट को रोकना पड़ा था. 

पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आफताब ने कई अहम सवालों का जवाब नहीं दिया, आज फिर से उससे वो सवाल किए जा सकते हैं. फोरेंसिक साइंस लैब के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने कहा, 'हमने आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा करने के लिए वीकेंड पर भी लैब खुली रखी थी. रविवार को हमें जांच टीम ने बताया कि उन्होंने तिहाड़ जेल से आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मंजूरी ले ली है. उम्मीद है कि उसे आज लैब लाया जाए.' 

आफताब के नार्को टेस्ट की तैयारियां पूरी

पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद आफताब का नार्को टेस्ट भी होना है. नार्को टेस्ट के लिए भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. एफएसएल के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने कहा, 'हमने नार्को टेस्ट की सारी तैयारियां कर ली हैं. मंगलवार शाम को आफताब के नार्को टेस्ट का पहला सेशन किया जा सकता है. दूसरा सेशन बुधवार को किया जा सकता है. यदि आफताब की तबीयत खराब हो गई, तो दूसरा और तीसरा सेशन गुरुवार-शुक्रवार को किया जा सकता है.'

पॉलीग्राफ टेस्ट को आफताब ने दिया चकमा

एफएसएल के असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि आफताब ने केस से जुड़े कई सवालों का कोई जवाब ही नहीं दिया. इस दौरान वो खांसने और छींकने लगा, इससे मशीन की रीडिंग भी प्रभावित हो रही थी. जिसकी वजह से अब हमें फिर से पॉलीग्राफ टेस्ट करना पड़ेगा. पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आफताब से हत्या संबंधी घटनाक्रम, आरोपी के श्रद्धा के साथ संबंध, उनके बीच तनाव, श्रद्धा के मृत शरीर के टुकड़े फेंके जाने वाली जगहों, हथियार आदि के बारे में सवाल पूछे गए.

तिहाड़ जेल में CCTV से रखी जा रही नजर

शनिवार को कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद तिहाड़ की जेल नंबर-4 में रखा गया. यहां इसे वॉर्ड नंबर-15 के सेल नंबर-16 में रखा गया. आम तौर पर इस जेल में विचाराधीन कैदियों और पहली बार जेल जाने वाले कैदियों को रखा जाता है, ताकि वो जेल के अन्य कैदियों से दूर रहे. जेल में आफताब से भी किसी के मिलने पर पाबंदी है. जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों से उसके हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. सूत्रों के मुताबिक जेल में भी आफताब के चेहरे पर कोई सिकन नजर नहीं आई. एहतियात के लिए उसके सेल के बाहर भी एक पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहता है.

ये भी पढ़ें-Shraddha Murder Case: सोमवार को हो सकता है आफताब का नार्को टेस्ट, सामने आएगा श्रद्धा हत्याकांड का पूरा सच?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्राः जम्मू रेलवे स्टेशन पर शिव भक्तों के लिए प्रशासन ने की पूरी तैयारी, सुरक्षा-सुविधा और सेवा के किए विशेष प्रबंध
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले
अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, कठुआ में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो ग्रेनेड मिले

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget