एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: सोमवार को हो सकता है आफताब का नार्को टेस्ट, सामने आएगा श्रद्धा हत्याकांड का पूरा सच?

Delhi Murder Case: आफताब पर महरौली इलाके में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने और उसके शव के 35 टुकड़े करने का आरोप है. शनिवार को कोर्ट ने उसे 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था.

Delhi Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब (Aftab Poonawala) का नार्को टेस्ट सोमवार (28 नवंबर) को कराया जा सकता है. इसके लिए दिल्ली सरकार की फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है. नार्को टेस्ट (Narco Test) के लिए अंबेडकर अस्पताल में अलग से एक विशेष रूम तैयार किया गया है. इस टेस्ट के दौरान 5 सदस्य टीम मौजूद रहेगी, जिसमें 2 डॉक्टर अंबेडकर अस्पताल के होंगे. 

उनमें से एक एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट होंगे और एक फिजीशियन जो आफताब के बॉडी के पैरामीटर्स को मॉनिटर करेंगे. इनके अलावा एफएसएल से 2 साइकोलॉजिस्ट और एक फोरेंसिक फोटोग्राफर होंगे. इस पूरे टेस्ट की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी की जाएगी, जो एक महत्वपूर्ण सबूत के तौर पर अदालत में पेश की जाएगी. इसलिए फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी. 

दोहराए जाएंगे पॉलीग्राफ टेस्ट के सवाल

आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है. सूत्रों का कहना है कि नार्को टेस्ट में भी उन्हीं सवालों को दोहराया जाएगा जो पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान पूछे जा चुके हैं. इसकी वजह यह बताई जा रही है कि नार्को टेस्ट में आफताब जो जवाब देगा उनका मिलान पॉलीग्राफ टेस्ट के जवाबों से किया जाएगा ताकि यह स्पष्ट हो सके आफताब ने कोई मनगढ़ंत जवाब न दिए हों.

सूत्रों का कहना है कि आफताब का मेडिकल कराया जा चुका है, फिलहाल वह ठीक है. तिहाड़ जेल में भी उसका मेडिकल किया गया है. अब उसे जेल से नार्को टेस्ट के लिए लेकर आने के लिए पुलिस एक बार और इजाजत लेगी. उम्मीद है कि इजाजत आसानी से मिल जाएगी. सोमवार सुबह नार्को की प्रक्रिया होने की काफी संभावना है. इस टेस्ट को पूरा होने में 3 से 4 घंटे का समय लगने की उम्मीद है. 

13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

आफताब पर उसकी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वॉकर (Shraddha Walkar) की हत्या का आरोप है. आफताब (Aftab Poonawala) ने कथित तौर पर 27 वर्षीय श्रद्धा का गला घोंट दिया था और उसके शव के 35 टुकड़े कर किए थे. जिसे उसने अपने महरौली स्थित घर पर 300 लीटर के फ्रिज में रखा और फिर कई दिनों तक शहर भर में फेंकता रहा था. शनिवार (26 नवंबर) को दिल्ली की एक कोर्ट ने आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. 

ये भी पढ़ें- 

Bengaluru: भूख से रो रही थी ढाई साल की बेटी, खाना खिलाने को पिता के पास नहीं थे पैसे, ले ली जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता! महाराष्ट्र के इस सीट पर मिली जीत, जानें बाकी की स्थिति
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget