एक्सप्लोरर

8 जून से खुलेंगे शॉपिंग मॉल, एंट्री से लेकर खाने-पीने तक के लिए लागू होंगे नए नियम, जानें सब कुछ

सरकार ने 8 जून को शॉपिंग मॉल खोलने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन उसके साथ ही कई दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. इनमें सोशल डिस्टेंसिंग के पालन से लेकर कई अन्य दिशा निर्देश शामिल हैं.

नई दिल्ली: 8 जून से देशभर में शॉपिंग मॉल्स को भी खोलने की अनुमति मिली है. ऐसे में शॉपिंग मॉल जाने से पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि पहले की तुलना में अब शॉपिंग मॉल में आना-जाना, खाना-पीना और शॉपिंग करना काफी बदल सकता है. किस तरह का बदलाव होने जा रहा है जानिए इस रिपोर्ट में.

नए नियमों के मुताबिक मॉल के एंट्री गेट पर शरीर के तापमान की जांच होगी, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एंट्री गेट और मॉल के अंदर पंक्ति में खड़े होने पर दो व्यक्तियों के बीच कम से कम 6 फुट की दूरी रहेगी. चेहरा ढंकने या मास्क पहने हुए और आरोग्य सेतु दिखाने वाले लोगों को ही मॉल में प्रवेश की अनुमति मिलेगी.

लॉकडाउन से पहले तक अमूमन शॉपिंग मॉल में रोजाना हजारों लोग पहुंचते थे. इसी को ध्यान में रखते हुए जो दिशानिर्देश दिए गए हैं उनमें साफ तौर पर कहा गया है कि मॉल में कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीकों को बताने वाले संदेश ऑडियो-विजुअल माध्यमों से प्रदर्शित किए जाएं. मॉल आने वाले लोगों के लिए थूकने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी इसके लिए मॉल प्रबंधन को पर्याप्त संख्या में कर्मचारी तैनात करने होंगे ताकि वो सोशल डिस्टेंसिंग के पालन पर नजर रख सकें.

हालांकि मॉल में फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति तो मिली हुई है लेकिन इसके साथ ही उनको लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं. दिशा निर्देशों में कहा गया है कि वहां मौजूद स्टाफ पूरी सावधानी बरते जिसमें मास्क लगाना, दस्तानें पहनना और यह सुनिश्चित करना कि वह किसी तरह से अस्वस्थ न हों. जोर इस बात पर दिया जाएगा की कम से कम लोग रेस्टोरेंट में बैठकर खाएं और अगर खा भी रहे हैं तो वहां पर भी लगातार सैनिटाइज किया जाता रहे.

इसके साथ ही सरकार के द्वारा जारी निर्देशों में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि मॉल क्योंकि सेंट्रलाइजड एसी वाले होते हैं लिहाजा वहां पर कितने टेंपरेचर पर एसी को चलाया जाए और जो लोग लिफ्ट और एस्केलेटर का इस्तेमाल करते हैं उनको भी सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में लगातार याद दिलाया जाए.

सरकार ने मॉल खोलने को लेकर जो दिशा-निर्देश जारी किए हैं उसके बाद से अब मॉल प्रशासन ने अपने कर्मचारियों को इस बात का निर्देश तो दे ही दिया है कि मॉल में लगातार सैनिटाइजेशन और डिसइन्फेक्शन का काम चलता रहे. साथ ही मॉल के कर्मचारी भी खुद की सुरक्षा को लेकर पूरी सावधानी बरतें.

सरकार ने इसके साथ ही 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, गर्भवती महिलाओं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को तभी बाहर निकलने की सलाह दी है जब कोई बहुत जरूरी काम हो वरना घर पर ही रहे.

दिल्ली: 8 जून से खुलने वाले मंदिरों में बदल जाएगा आने-जाने और पूजा पाठ का तरीका

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’
इटली में दंगों के बीच भारत ने अपने नागरिकों को दी सलाह, ‘भीड़भाड़ वाले इलाके से रहें दूर’

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget