एक्सप्लोरर

दिल्ली: 8 जून से खुलने वाले मंदिरों में बदल जाएगा आने-जाने और पूजा पाठ का तरीका

8 जून से मंदिर जाने पर आपको वहां कई बदलाव देखने को मिलेंग. लाइन में लगने से लेकर दर्शन करने तक कई नए नियमों का आपको पालन करना होगा.

नई दिल्लीः 8 तारीख से देशभर में सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है और इसको लेकर सरकार ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. 8 जून को जब आप मंदिर जाएंगे, कई चीजों में बदलाव देख सकते हैं और कई नए नियम देख सकते हैं. हमने जायजा लिया दिल्ली के कनॉट प्लेस के प्रसिद्ध प्राचीन हनुमान मंदिर की तैयारियों का.

बाहर से ही सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए मार्किंग दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में अभी तक खासतौर पर मंगलवार और शनिवार को हजारों भक्तों की भीड़ लगती थी. इसी वजह से अब कोशिश यह रहेगी कि भीड़ ना लगे. इस वजह से मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते में जगह-जगह मार्किंग कर दी गई है, जिससे कि श्रद्धालु मंदिर के अंदर प्रवेश करने से पहले ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें.

मंदिर के बाहर लगी रेलिंग को लगातार किया जाएगा सैनिटाइज मंदिर के अंदर जाने के लिए जो लाइन लगेगी और उसके दोनों तरफ जो रेलिंग लगी हुई है, उस रेलिंग को लगातार सैनिटाइज किया जाएगा. हालांकि श्रद्धालुओं से अपील की जाएगी कि वह रेलिंग को छू कर ना चलें.

मंदिर में प्रवेश के लिए मास्क, आरोग्य सेतु एप और शरीर का तापमान सही होना जरूरी जैसे-जैसे मंदिर के गेट के नजदीक पहुंचेंगे, वहां पर पहले की तरह मेटल डिटेक्टर तो होगा ही, जिससे सुरक्षा जांच होगी, लेकिन उसके साथ ही वहां पर एक कर्मचारी भी तैनात होगा, जिसकी जिम्मेदारी होगी कि वह यह सुनिश्चित करें कि मंदिर में प्रवेश करने वाले हर एक शख्स के मुंह पर मास्क और फोन में आरोग्य सेतु एप हो. इसके साथ ही वह कर्मचारी हर एक श्रद्धालु की थर्मल स्क्रीनिंग भी करेगा और जब एक बार थर्मल स्क्रीनिंग में श्रद्धालु के शरीर का तापमान सही पाया जाएगा, तभी उसको आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी.

सुरक्षा जांच के बाद सैनिटेशन टनल से गुजरना होगा इसके बाद श्रद्धालुओं को सैनिटाइजेशन टनल से होकर गुजरना होगा, जिसमें चारों तरफ से सैनिटाइजर की फुहार श्रद्धालु के ऊपर गिरेगी और किसी भी तरीके के इंफेक्शन को खत्म करेगी. श्रद्धालु को इस टनल में कुछ सेकंड रहने के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति होगी.

मंदिर में दाखिल होते ही सैनिटाइजर से हाथ साफ करने होंगे इसके बाद मंदिर के गेट के पास ही सैनिटाइजर लगा मिलेगा. श्रद्धालु गेट में अंदर दाखिल होते ही पहले सैनिटाइजर का इस्तेमाल करेंगे और हाथों को सनी सैनिटाइज करेंगे. ऐसा करने के बाद ही मंदिर के अंदर जाने की अनुमति होगी.

मंदिर में घंटी बजाने की इजाजत नहीं अंदर जाने वाले श्रद्धालुओं को बार-बार निर्देश दिया जाएगा कि वह बिना कुछ हुए दर्शन करें यहां तक कि घंटों का इस्तेमाल भी ना किया जाए.

फूल माला और प्रसाद नहीं चढ़ाया जाएगा दर्शन करने के दौरान मंदिर में किसी भी तरीके का प्रसाद या फूल माला नहीं चढ़ाई जाएगी और ना ही प्रसाद के तौर पर श्रद्धालुओं को कुछ दिया जाएगा. श्रद्धालु आएंगे दर्शन करेंगे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही बाहर जाएंगे.

प्रसाद की दुकानों पर भी सोशल डिस्सेंटिंग का होगा पालन इस दौरान जो बाहर प्रसाद की दुकानें होती हैं उनको लेकर फिलहाल अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन मंदिर के महंत का कहना है कि जब प्रसाद और फूल माला चढ़ाया ही नहीं जाएगा तो इन दुकानों के खुलने का मतलब ही नहीं. अगर दुकान खुली भी तो वहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा.

इस तरह से बदल जाएगा मंदिर में दर्शन का तरीका यानी अब मंदिरों में कुछ इसी तरीके से इन बदलावों के साथ ही श्रद्धालु दर्शन कर पाएंगे. मतलब साफ है कि मंदिरों में जो भीड़ भाड़ होती थी अब वो नहीं होगी और सोशल डिस्टेंसिंग पर खास ध्यान दिया जाएगा. इसके साथ ही सैनिटाइजेशन लगातार किया जाएगा. मकसद एक ही है कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना है और उसके लिए यह सावधानियां जरूरी है.

कोरोना का कहर: खतरनाक स्थिति में पहुंची राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र के बाद हैं सबसे ज्यादा एक्टिव केस

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
बांग्लादेश में तीस्ता रिवर प्रोजेक्ट पर काम करेगा चीन, भारत हुआ अलर्ट, कहा- अगर जरूरत पड़ी तो...
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
AAP Signals Congress Alliance : भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान
भाजपा को रोकने के लिए AAP-कांग्रेस में गठबंधन की सुगबुगाहट, केजरीवाल ने राज्य इकाई को सौंपी कमान

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
आकाश तरंग से ड्रोन-मिसाइल तक... DAC ने दी 52 हजार करोड़ के हथियार खरीदने की मंजूरी, क्या-क्या खरीदेगा भारत? जानें
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs ENG: दूसरे T20 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें, एक पर मंडरा रहा है खतरा
IND vs ENG: दूसरे T20 में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की निगाहें, एक पर मंडरा रहा है खतरा
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Oral Cancer Treatment: अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
अल्ट्रासाउंड से हो सकता है ओरल कैंसर सेल्स का खात्मा, इस स्टडी ने जगाई उम्मीद
Embed widget