एक्सप्लोरर

देशमुख मामला: विपक्ष पर हमलावर हुई शिवसेना, कहा- साबुन के बुलबुलों को बम बता कर डर पैदा कर रहे

सामना ने बीजेपी के नेताओं पर हमल करते हुए लिखा, ''महाराष्ट्र में विपक्ष रोज उठकर ‘आज इस मंत्री को डुबाएंगे, कल उस मंत्री की ‘विकेट’ गिराएंगे’, ऐसा बयान देता है. केंद्रीय जांच एजेंसियां हाथ में नहीं होतीं तो उनकी ऐसी बेसिर-पैर की बातें करने की हिम्मत ही नहीं हुई होती. राज्य को बदनाम करने का यह षड्यंत्र है.''

मुंबई: वसूली कांड में अनिल देशमुख के इस्तीफे के बाद शिवसेना ने विपक्ष को निशाने पर लिया है. शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में अनिल देशमुख के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. सामना में लिखा है कि देशमुख को अलग न्याय, येदियुरप्पा को अलग न्याय. सामना में लिखा है.विपक्ष के पास कोई सबूत ना होते हुए केवल हवा हावी आरोप कर राज्य सरकार को बदनाम करने की साज़िश की जा रही है.

देशमुख को अलग न्याय, येदियुरप्पा को अलग न्याय सामना में लिखा है, ''अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपो के मामले में एक न्याय और सीएम येदियुरप्पा को दूसरा ये कैसे ? सामना में लिखा है की “ अनिल देशमुख पर आरोपों के हवाई फायर होने के दौरान उच्च न्यायालय ने उनकी सीबीआई जांच का आदेश दिया. उसी समय कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर लगे भ्रष्टाचार के मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें राहत दी है. सर्वोच्च न्यायालय ने येदियुरप्पा पर भ्रष्टाचार के मामलों में स्थगनादेश दे दिया है. मतलब देशमुख को अलग न्याय व येदियुरप्पा को अलग न्याय.''

राज्य को बदनाम करने का यह षड्यंत्र सामना ने बीजेपी के नेताओं पर हमल करते हुए लिखा, ''महाराष्ट्र में विपक्ष रोज उठकर ‘आज इस मंत्री को डुबाएंगे, कल उस मंत्री की ‘विकेट’ गिराएंगे’, ऐसा बयान देता है. केंद्रीय जांच एजेंसियां हाथ में नहीं होतीं तो उनकी ऐसी बेसिर-पैर की बातें करने की हिम्मत ही नहीं हुई होती. राज्य को बदनाम करने का यह षड्यंत्र है.''

साबुन के बुलबुलों को बम बता रहे हैं इससे पहले महाराष्ट्र में विपक्ष ने सत्ताधारियों पर आरोप लगाकर धूल उड़ाई है. कई बार मंत्री और मुख्यमंत्रियों को जाना पड़ा है, परंतु उनमें आज के विपक्ष जैसा द्वेष और जहर भरा नहीं था. विपक्ष के हाथ में सचमुच कुछ प्रमाण था इसलिए हंगामा किया. आज साबुन के बुलबुले उड़ाकर ‘बम-बम’ ऐसी दहशत निर्माण की जा रही है.

देशमुख मुद्दे पर कांग्रेस को पवार के पलटने का डर- सूत्र शरद पवार ने ही महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार बनवाई थी. अब कांग्रेस को डर यही है कि पवार ही महाराष्ट्र सरकार को गिरा सकते हैं. एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र कांग्रेस को डर है कि कहीं पवार फिर ना बदल जाएं शक का कारण गुजरात में हुई पवार और अमित शाह की कथित मुलाकात है. कांग्रेस नेताओं को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं देशमुख के मामले में केंद्र का शिकंजा कसता देख पवार बदल ना जाएं.

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पवार के दम पर ही टिकी हुई है. सूत्रों के मुताबिक अगले एक दो दिनों में महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल पर भी चर्चा हो सकती है. पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात को लेकर हुई कांग्रेस की रिव्यू बैठक में सोनिया गांधी को सभी स्थितियों से अवगत कराया गया.

यह भी पढ़ें

तस्वीरें: साल के पहले नाइट कर्फ्यू की पहली रात, कैसी दिख रही है दिल्ली?

आज से बंगाल में चौथे चरण का प्रचार, गृहमंत्री अमित शाह करेंगे 4 रोड शो, ममता बनर्जी की तीन रैलियां नारायणी सेना को लेकर ममता बनर्जी ने साधा BJP पर निशाना, गलत सूचना फैलाने का लगाया आरोप 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget