एक्सप्लोरर

नारायणी सेना को लेकर ममता बनर्जी ने साधा BJP पर निशाना, गलत सूचना फैलाने का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी की ओर से देश में अन्य अर्धसैनिक बलों की तर्ज पर नारायणी सेना का गठन किए जाने की बात कही जा रही है. वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कहना है कि बीजेपी के नेता झूठ बोल रहे हैं. उनका कहना है कि नारायणी सेना नाम से किसी नये केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बटालियन की स्थापना का क्या कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया है.

माथाभंगाः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बीजेपी पर केंद्र द्वारा एक अनवैरिफाइड आरटीआई जवाब का हवाला देते हुए चुनाव के बाद नारायणी सेना केंद्रीय अर्धसैनिक बल के गठन के बारे में गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया.

ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने हाल की सभाओं में वादा किया है कि केंद्र देश में अन्य अर्धसैनिक बलों की तर्ज पर नारायणी सेना का गठन करेगी. उत्तर बंगाल में राजबंशी समुदाय लंबे समय से नारायणी सेना की मांग कर रही है.

ममता बनिर्जी ने लगाए बीजेपी पर झूठ बोलने का आरोप

बनर्जी ने एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘वे (बीजेपी) आदतन झूठे हैं. प्रधानमंत्री और अन्य बीजेपी नेता वादा कर रहे हैं कि चुनाव के बाद नारायणी सेना का गठन किया जाएगा. हालांकि, आरटीआई अर्जी पर अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) के कार्यालय से मिले जवाब के अनुसार ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है.’’

नारायणी सेना के लिए नहीं है केंद्र का कोई प्रस्तावः ममता

बनर्जी ने कहा, ‘‘आरटीआई के तहत सवाल किया गया था कि बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और आईटीबीपी की ही तरह नारायणी सेना नाम से किसी नये केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बटालियन की स्थापना का क्या कोई प्रस्ताव है, तो जवाब था फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं मिला है.’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके विपरीत पश्चिम बंगाल सरकार राज्य पुलिस की नारायणी सेना बटालियन का गठन पहले से ही कर रही है जिसका मुख्यालय कूचबिहार में है.

इसे भी पढ़ेंः हावड़ा में शहनवाज हुसैन की सभा में पत्थरबाजी, बीजेपी नेता ने कहा- TMC के लोगों ने किया हमला

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार तेज, पिछले 24 घंटे में 55 हजार से ज्यादा नए केस, 297 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
तेलंगाना: 'धरणी' में अनियमितताओं की जांच के लिए SIT का ऐलान, रेवंत रेड्डी सरकार का बड़ा फैसला
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', सोनम वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
'प्याज की कीमतों पर सरकारें गिर सकती हैं तो...', वांगचुक ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या कहा?
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार
500 करोड़ के क्रिप्टो घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, 2.48 लाख लोग बने शिकार

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget