एक्सप्लोरर

GDP-बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर बरसी शिवसेना, कहा- ‘विज्ञापनबाजी ना करें, अब काम करें’

शिवसेना ने कहा है कि हर साल दो करोड़ रोजगार देने का आश्वासन था और उस हिसाब से पिछले 5 सालों में कम-से-कम 10 करोड़ रोजगार का लक्ष्य पार करना चाहिए था, जो होता दिख नहीं रहा है और उसकी जिम्मेदारी नेहरू-गांधी परिवार पर नहीं डाली जा सकती.

मुंबई: जीडीपी और बेरोजगारी को लेकर पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स को लेकर एनडीए की सहयोगी शिवसेना ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. शिवसेना ने पार्टी मुखपत्र सामना में बेरोजगारी बढ़ने और जीडीपी गिरने पर सवाल उठाए हैं और मोदी सरकार को सलाह दी है कि वह विज्ञापनबाजी ना करके काम करे. शिवसेना ने कहा है कि चुनौतियों को साथ काले धब्बे स्पष्ट दिखने लगे हैं.

जीडीपीगिर पड़ी और बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ गया- शिवसेना

शिवसेना ने मुखपत्र सामना में लिखा है, ‘’दिल्ली में नई सरकार के काम में जुटने का दृश्य तैयार हो गया है. उस दृश्य पर चुनौती के काले धब्बे स्पष्ट दिखने लगे हैं. देश की आर्थिक स्थिति स्पष्ट रूप से बिगड़ी हुई नजर आ रही है. आसमान फटा हुआ है इसलिए सिलाई भी कहां करें, ऐसी अवस्था हो गई है. मोदी की सरकार आ रही है इस सुगबुगाहट के साथ ही सट्टा बाजार और शेयर बाजार मचल उठा लेकिन ‘जीडीपी’ गिर पड़ी और बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ गया ये कोई अच्छे संकेत नहीं हैं.’’

देश में बेरोजगारी की ज्वाला भड़क उठी है- शिवसेना

सामने में आगे कहा हैं, ‘’बेरोजगारी का संकट ऐसे ही बढ़ता रहा तो क्या करना होगा? इस पर सिर्फ चर्चा करके और विज्ञापनबाजी करके कुछ नहीं होगा. देश में बेरोजगारी की ज्वाला भड़क उठी है. ‘नेशनल सेंपल सर्वे’ के आंकड़ों के अनुसार 2017-18 में बेरोजगारी की दर 6.1 प्रतिशत पहुंच गई. पिछले 45 सालों का यह सर्वोच्च आंकड़ा है. केंद्रीय श्रमिक मंत्रालय ने भी इस पर अब मुहर लगा दी है. सरकार का कहना ऐसा है कि बेरोजगारी बढ़ रही है यह कोई हमारा पाप नहीं है. बेरोजगारी की समस्या कोई पिछले 5 सालों में बीजेपी ने तैयार नहीं की है.’’

नेहरू-गांधी परिवार पर नहीं डाली जा सकती जिम्मेदारी- शिवसेना

शिवसेना ने कहा, ‘’हर साल दो करोड़ रोजगार देने का आश्वासन था और उस हिसाब से पिछले 5 सालों में कम-से-कम 10 करोड़ रोजगार का लक्ष्य पार करना चाहिए था, जो होता दिख नहीं रहा है और उसकी जिम्मेदारी नेहरू-गांधी परिवार पर नहीं डाली जा सकती. सच्चाई ऐसी है कि रोजगार निर्माण निरंतर घट रहा है.’’

सामना में लिखा है, ‘’देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. ऐसा सरकार कहती है लेकिन विकास दर घट रही है और बेरोजगारी बढ़ रही है ये भी उतना ही सच है. नए उद्योग, बंदरगाह, सड़क, हवाई अड्डे, यातायात जैसे क्षेत्रों में निवेश हुआ तो ही रोजगार का निर्माण होगा और जीडीपी बढ़ेगी. देश में बुलेट ट्रेन आ रही है, उसमें एक व्यक्ति को भी रोजगार नहीं मिलेगा. राफेल उद्योग में भी रोजगार का बड़ा मौका नहीं है.’’

अर्थव्यवस्था संकट में है-  शिवसेना

सामना में आने लिखा है, ‘’चीन में काम करनेवाली 300 अमेरिकी कंपनियां वहां से बोरिया-बिस्तर लपेटकर हिंदुस्थान आ रही हैं, ऐसी तस्वीर चुनाव पूर्व दिखाई गई थी. मगर अब अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रंप ने हिंदुस्तान पर व्यापारिक प्रतिबंध लाद दिया है. महंगाई, बेरोजगारी, घटता उत्पादन और बंद होते उद्योग जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. शब्द भ्रम का खेल खेलने से बेरोजगारी नहीं हटेगी. अर्थव्यवस्था संकट में है.’’

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-यूपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से हाहाकार, 30 से ज्यादा लोगों की मौत

पहाड़ों पर बारिश से आफत: उत्तराखंड के चमोली और अल्मोड़ा में बादल फटने से 2 लापता, एक की मौत

जम्मू-कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, इस साल अबतक 103 आतंकी ढेर

पश्चिम बंगाल: हुगली में जश्न मना रहे BJP कार्यकर्ताओं की रैली में बम से हमला, ममता की TMC पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget