एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया के कार्यक्रम में गए शत्रुघ्न सिन्हा को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

शत्रुघ्न सिन्हा ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का भी बचाव किया जो हाल में इमरान खान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के समारोह में शामिल होने के कारण आलोचनाओं में घिर गये हैं.

नई दिल्ली: बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को शहादरा में एक कार्यक्रम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया. इस कार्यक्रम के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि अप्रिय सत्य बोलने में कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में 'आप' सरकार की उपलब्धियों को लेकर उसकी तारीफ की थी. सिन्हा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे.

कई मुद्दों पर बीजेपी और इसके नेतृत्व की आलोचना करने वाले सिन्हा ने हाथ से मलबा उठाने वालों के लिए एक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कहा कि वह सत्ता के लोगों को आईना दिखाते हैं और जनहित के मुद्दों को उठाते हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू का भी बचाव किया जो हाल में इमरान खान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के समारोह में शामिल होने के कारण आलोचनाओं में घिर गये हैं. सिन्हा ने कहा कि इसमें कुछ भी विवादास्पद नहीं है.

भारतीय जनता पार्टी और इसके नेतृत्व की आलोचना करते हुये उन्होंने कहा, मैं अपनी लक्ष्मण रेखा जानता हूं. मैं मर्यादा और लक्ष्मण रेखा के बीच का अंतर जानता हूं. जब तक पार्टी का हिस्सा हूं इसके प्रति वफादार हूं. लेकिन जो लोग चाटुकारिता में लिप्त हैं उन्हें समझना चाहिए कि अप्रिय सत्य बोलने में कुछ भी गलत नहीं है.

सिन्हा ने कहा कि वह जानते हैं कि पार्टी एक व्यक्ति से अधिक महत्वपूर्ण है और एक देश एक पार्टी से अधिक महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम की ओर इशारा करते हुये उन्होंने कहा, मैं दिल की बात करता हूं क्योंकि मन की बात का पेटेंट किसी और के पास है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest Live: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
LIVE: दिल्ली पुलिस की हिरासत में अभिजीत दीपके, सौरव दास और रांका भी डिटेन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
CJP प्रोटेस्ट के बीच EC ने फॉर्म 7 को लेकर बदल दिए नियम, इसी पर मचा है बवाल
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका
दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने के फैसले को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उल्लंघन पर अवमानना याचिका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget