एक्सप्लोरर

अभिषेक बनर्जी से बातचीत के बाद TMC सांसद शताब्दी रॉय की शिकायतें हुईं दूर, कहा- हम फिर से बंगाल में जीतेंगे

शताब्दी रॉय फैंस क्लब नाम के फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखा गया है. इसमें शताब्दी रॉय ने टीएमसी के सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव होने हैं, मिलकर तीसरी बार ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए काम करते हैं.

कोलकाता: बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय ने अभिषेक बनर्जी को परिपक्व नेता बताया है. अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं. अभिषेक बनर्जी के बारे में शताब्दी रॉय ने कहा कि नई पीढ़ी के ऐसे नेता पार्टी को और मजबूत बनाएंगे.

शताब्दी रॉय फैंस क्लब की होम पेज में ये पोस्ट लिखी गयी है. इसमें बीरभूम के लोगों को संबोधित करते हुए कहा गया है, "मैंने कहा था कि आज एक पोस्ट करूंगी. इस पोस्ट के माध्यम से में अपना बयान पेश कर रही हूं. मुझे लोगों ने पूछा था कि कई कार्यक्रमों में मुझे शामिल होते हुए क्यों नही देखा गया है. हालांकि मैं इलाके के लोगों की मदद करना चाहती हूं. कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, कुछ दर्द भी महसूस कर रही थी. कोशिश की सारी बाधाओं को पार कर सदा लोगों के साथ रहने की."

पोस्ट में आगे लिखा गया है, "यही विषय को फेसबुक के माध्यम से आप तक पहुंचाने की कोशिश की थी. आखिर तक टीएमसी परिवार के प्रिय नेता सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ मैंने विस्तार से बातचीत की. मैंने समस्याओं के बारे में उनको बताया. उन्होंने भी सुना और आलोचना हुई है. ये आलोचना काफी पॉजिटिव रही. समस्यओं का समाधान होगा, मेरी उम्मीद है. इसके आगे चुनाव आ रहा है. टीएमसी के नेता और कार्यकर्ताओं के पास मेरी तरह ही कई शिकायतें हो सकती हैं. इस तरह की शिकायतों को पार्टी के अंदर ही खत्म करने की हम कोशिश करेंगे. चुनाव जीतने के बाद इसका विश्लेषण करेंगे. अब हाथ में हाथ लेकर लड़ाई लड़ने का वक्त आ गया है. चलिए हम सब मिलकर ममता बनर्जी की नेतृत्व में तीसरी बार तृणमूल की सरकार बनाने के लिए और बंगाल के हित के लिए काम करें."

इस पोस्ट के माध्यम से शताब्दी रॉय ने लिखा, "मैं जब तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थी तब सिंगुर आंदोलन चल रहा था. पार्टी सत्ता में नहीं थी. कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था. सिर्फ पार्टी और ममता बनर्जी की वजह से में टीएमसी में शामिल हुई थी. आज बंगाल की राजनीति जिस स्थिति पर है वहां मैं अपने कर्तव्यों का पालन ज़रूर करूंगी और पीछे हटने वाली नहीं हूं. मैं अभिषेक बनर्जी को धन्यवाद देना चाहूंगी. जैसे उन्होंने समस्यओं के बारे में सुना, इसपर अपनी सलाह दी, इसपर मैं निश्चित हूं कि वो बहुत ही ज़िम्मेदार और परिपक्क नेता बन गए हैं. नयी पीढ़ी के ऐसे नेता पार्टी को और मजबूत बनाएंगे."

शताब्दी रॉय ने कहा, "तृणमूल कांग्रेस फिरसे जीतने वाली है. मैं पार्टी की सेना के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करती रहूंगी. बीरभूम के लोगों के साथ खड़ी रहूंगी. ठीक रहिए और हमारा साथ दीजिए. तृणमूल परिवार के सभी सदस्यों को फिर से कह रही हूं, अगर किसी को कोई शिकायत है...इतने दिनों तक अगर इसको साथ लेकर ही हम चलते रहे...तो अब चुनाव से पहले विपक्षी पार्टी को फायदा नहीं दिलाकर...चलिए बंगाल के हित के लिए हम पूरे तृणमूल परिवार इकट्ठा होकर लड़ाई में शामिल होते हैं."

महाराष्ट्र में कोरोना के टीकाकरण अभियान पर 18 जनवरी तक रोक, CoWin एप में तकनीकी दिक्कतों के चलते फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
सांसद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई आज, 31 साल पुराने केस में क्या मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किल?
सांसद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई आज, 31 साल पुराने केस में क्या मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किल?
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
India vs Namibia T20 WC: T20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया से, कब होगी टक्कर और कहां देखें लाइव
T20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया से, कब होगी टक्कर और कहां देखें लाइव

वीडियोज

Janhit With Romana Ishar Khan: 'परमात्मा जिम्मेदार'...कोई नहीं गुनहगार? | Surajkund Mela
म्यूजिक के खौफ में नौजवानों को फांसी
Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
Surajkund Mela Accident: नहीं रूक रहा हादसे का कहर..मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा? | Haryana News
Sandeep Chaudhary Debate: रूसी तेल पर अमेरिकी फरमान...किसका नफा, किसे नुकसान? | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
PAK PM शहबाज को नजर आ रहा सोना ही सोना! डॉलर कमाने की फिराक में पाकिस्तान, चल दी एक और गंदी चाल
सांसद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई आज, 31 साल पुराने केस में क्या मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किल?
सांसद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई आज, 31 साल पुराने केस में क्या मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किल?
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
कब से ठंड हो जाएगी खत्म? मौसम विभाग ने बता दी तारीख, दिल्ली-यूपी समेत देश को राहत वाला अपडेट
India vs Namibia T20 WC: T20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया से, कब होगी टक्कर और कहां देखें लाइव
T20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा मुकाबला नामीबिया से, कब होगी टक्कर और कहां देखें लाइव
Border 2 BO Day 17: ‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन, तोड़ा इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने तीसरे संडे मचा दिया बवाल, कर डाला धमाकेदार कलेक्शन
DRDO में निकली डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
DRDO में निकली डिप्लोमा-डिग्री वालों के लिए वैकेंसी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
कौन सा शहर है भारत का स्ट्रॉबेरी हब? विदेशों तक होती है इसकी डिमांड
कौन सा शहर है भारत का स्ट्रॉबेरी हब? विदेशों तक होती है इसकी डिमांड
Gut Health: सुबह-सुबह उठकर कर लिया ये काम तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, दिनभर रहेंगे फ्रेश
सुबह-सुबह उठकर कर लिया ये काम तो पेट हो जाएगा एकदम साफ, दिनभर रहेंगे फ्रेश
Embed widget