एक्सप्लोरर

'बाबा के हमेशा पैर छूते थे पीएम मोदी', पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी ने बताया अनोखा किस्सा

Pranab Mukherjee-PM Modi: नरेंद्र मोदी ने जब 2014 में राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली, तो उस वक्त प्रणब मुखर्जी देश के राष्ट्रपति थे. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कभी टकराव नहीं हुआ.

Pranab Mukherjee: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति के रिश्ते काफी 'विचित्र' थे. पीएम मोदी जब भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे प्रणब मुखर्जी से मिलते, तो वह सम्मान में उनके पैर छूते. उनकी तरफ से ये सब खुलेपन और ईमानदारी के साथ किया जाता. शर्मिष्ठा ने हाल ही में 'प्रणब माई फादर' नाम से एक किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं संग अपने पिता के रिश्तों की बात की है.

एनडीटीवी से बात करते हुए शर्मिष्ठा ने कहा कि जब उनके पिता को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया, तो उन्हें अपने दायित्वों और जिम्मेदारियों के बारे में बखूबी मालूम था. प्रणब मुखर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया था कि भले ही दोनों लोग अलग-अलग विचारधाराओं से आते हैं, मगर वह कभी भी सरकार के कामकाज में दखल नहीं देंगे. प्रणब मुखर्जी 2012 से लेकर 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे. उनके कार्यकाल के मध्य में ही नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. 

'काफी पुराना था दोनों का रिश्ता'

शर्मिष्ठा ने कहा, 'मुझे लगता है कि उनकी अलग-अलग विचारधाराओं को देखते हुए ये बहुत ही अजीब बात थी. हालांकि मुझे ये भी लगता है कि दोनों के बीच ये रिश्ता काफी साल पुराना था. यहां तक पीएम मोदी के गुजरात का मुख्यमंत्री बनने से भी पहले से.' उन्होंने आगे कहा, 'पीएम मोदी ने बताया था कि वह जब एक सामान्य पार्टी कार्यकर्ता के तौर अलग-अलग इवेंट्स के लिए दिल्ली आते थे, तो वह मॉर्निंग वॉक के दौरान बाबा (प्रणब मुखर्जी) से जरूर मिलते थे.'

शर्मिष्ठा ने आगे बताया, 'पीएम मोदी ने मुझे बताया था कि बाबा उनसे हमेशा प्यार से बात करते थे और वह उनके पैर छू लिया करते थे. मुझे लगा कि ये बाबा की डायरी में एक बेहतरीन एंट्री होगी.' 

पैर छूने से खुश रहते थे पूर्व राष्ट्रपति

पूर्व कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा ने अपने पिता की डायरी की एक और एंट्री के बारे में बताया है. उन्होंने कहा, 'जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर राष्ट्रपति से मिलने के लिए पहली बार आए, तो बाबा ने अपनी डायरी में लिखा था, वह कांग्रेस सरकार और उसकी नीतियों के कट्टर आलोचक हैं. लेकिन वह निजी पलों में मेरे पैर छूते हैं. ये मुझे काफी खुश कर देता है. मुझे नहीं पता ऐसा क्यों होता है.' शर्मिष्ठा ने ये भी बताया कि पीएम मोदी ने खुद उनसे इस किस्से के बारे में बताया था. 

यह भी पढ़ें: Book On Pranab Mukherjee: 'गांधी-नेहरू परिवार का होने का घमंड...' शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी किताब में किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
370 को बहाल किया जाए तो इसमें बुराई क्या? जामिया विवाद पर बोले अखिलेश के सांसद
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरे इरफान पठान, आलोचकों को दिया करार जवाब 
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget