एक्सप्लोरर

आज से शुरू होगा बजट सत्र का दूसरा चरण

बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू होगा. पहला चरण 29 जनवरी से नौ फरवरी तक हुआ था. संसद के दोनों सत्रों की बैठक आज करीब एक महीने के अंतराल के बाद शुरू होने जा रही है. इस दौरान भगोड़े आर्थिक अपराधी बिल और तीन तलाक बिल को पास कराना सरकार के एजेंडे में टॉप पर होगा.

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू होगा. दूसरा चरण आज से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा. पहला चरण 29 जनवरी से नौ फरवरी तक हुआ था. पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनावी नतीजों से उत्साहित बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) और बैंकिंग घोटालों सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कसे विपक्ष के बीच इस सत्र में टकराव के आसार हैं.

संसद के दोनों सत्रों की बैठक आज करीब एक महीने के अंतराल के बाद शुरू होने जा रही है. इस दौरान भगोड़े आर्थिक अपराधी बिल और तीन तलाक बिल को पास कराना सरकार के एजेंडे में टॉप पर होगा. पीएनबी घोटाले पर कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव दिया है यानि विपक्ष सब काम रोक कर सबसे पहले इस घोटाले पर चर्चा कराने और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करेगा.

हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसों के 12,700 करोड़ रुपये के घोटाले और उसके बाद देश से भाग जाने के बाद सरकार ने आर्थिक अपराधियों को निशाने पर लेने वाले बिल को मंजूरी दी है. इस बिल में फरार आर्थिक अपराधियों और कर्ज में डूब जाने वाले व्यापारियों की संपत्तियों को कुर्क करने का प्रावधान है. विपक्ष कोशिश करेगा कि धोखाधड़ी के लिए सरकार को घेरा जाए और उस पर हमला तेज किया जाए.

विपक्ष इस बात को खास तौर पर उठायेगा कि नीरव मोदी से पहले शराब व्यापारी विजय माल्या भी सार्वजनिक बैंकों से करोड़ों रुपए का कर्ज लेकर देश से भाग गया. बीजेपी ने पहले ही दावा किया है कि पीएनबी घोटाला उस समय शुरू हुआ जब कांग्रेस नीत यूपीए सत्ता में थी और एनडीए सरकार ने तत्परता से कार्रवाई की है जिसके चलते धोखाधड़ी सामने आई.

इस मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच संसद में टकराव होने के आसार हैं. बीजेपी इस बात से काफी उत्साहित है कि त्रिपुरा में उसकी शानदार जीत हुई है. वहीं नगालैंड और मेघालय में उसका बेहतरीन प्रदर्शन रहा, जबकि कांग्रेस को बड़ी पराजय झेलनी पड़ी. तीन तलाक बिल भी विवाद का एक विषय बना हुआ है. विवाद की वजह वो प्रावधान है जिसकी वजह से एक बार में तीन तलाक देने वाले पति को तीन साल के लिए जेल जाना होगा.

बीजेपी पहले ही यह साफ कर चुकी है कि वो इस बिल को संसद से मंजूरी दिलवा कर रहेगी, जबकि कांग्रेस और लेफ्ट सहित अन्य दल इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं. ओबीसी आयोग को संवैधानिक निकाय का दर्जा दिलवाने वाले बिल को संसद की मंजूरी दिलवाना भी सरकार की प्राथमिकता में रहेगा. सरकार आम बजट को भी इसी सत्र के दौरान मंजूरी दिलवायेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
LIVE: बिहार में प्रशांत किशोर का जलवा! महाराष्ट्र में 3 जगहों पर महायुति आगे
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच
राहुल गांधी ने क्यों शेयर किया त्रिपुंड? बहन प्रियंका गांधी ने बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget