एक्सप्लोरर

बड़ी राहत: झारखंड के बोकारो से कल चली दूसरी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंची

ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेनों के प्रत्येक टैंकर में लगभग 16 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन ले जाई जा सकती है और ये ट्रेन 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं.ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच कोरोना रोगियों की जान बचाने के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली ने भी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन सेवा मांगी है.

लखनऊ: देश में जानलेवा कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है. ऑक्सीजन की कमी होने से कई राज्यों में मरीज बेहाल हैं. इस बीच राहत देने वाली बड़ी खबर सामने आई है. झारखंड के बोकारो से कल चली दूसरी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ टेंकर्स उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंच गई है. पिछले कई दिनों से ऑक्सीजन की कमी से अस्पताल बेहाल हैं.

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने कहा कि ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेनों के प्रत्येक टैंकर में लगभग 16 टन चिकित्सीय ऑक्सीजन ले जाई जा सकती है और ये ट्रेन 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं. इस तरह की पहली ट्रेन 19 अप्रैल को सेवा में आई थी जब ऑक्सीजन भरने सात ट्रक मुंबई से विशाखापत्तनम रवाना हुए थे. इन ट्रकों को ट्रेन में लादकर इनके गंतव्यों तक भेजा गया था.

वहीं, राज्य के अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने कहा कि हर अस्पताल में वातावरण से ऑक्सीजन बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है और 31 ऐसे अस्पतालों के लिए शासन से आदेश जारी किये जा चुके हैं, जहां अगले 15 से 20 दिनों में वातावरण की हवा से ऑक्सीजन बनाने के प्‍लांट लग जाएंगे. उन्होंने बताया कि इसके अलावा मरीजों के लिए 1500 ऑक्सीजन संयंत्र का भी आदेश दिया गया है.

यूपी में कोरोना के 37,238 नए मामले दर्ज

राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक दिन में सर्वाधिक 199 और मरीजों की मौत हो गई और कोरोना के रिकार्ड 37,238 नए मामले सामने आए. राज्‍य में इस समय कुल 2,73,653 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से दो लाख 18 हजार मरीज पृथकवास में और बाकी निजी और सरकारी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं.

राज्य में पिछले 24 घंटे में 199 और संक्रमितों की मौत होने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 10,737 हो गई है. वहीं कोविड-19 के 37,238 नये मामले सामने आने से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 10,13,370 हो गई है. पिछले 24 घंटे में उपचार के बाद 22,566 मरीज घर भेजे गये और अब तक कुल 7,28,980 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं.

दिल्ली ने भी मांगी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी के बीच कोरोना रोगियों की जान बचाने के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली ने भी ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ ट्रेन सेवा मांगी है. हमें राउरकेला से ऑक्सीजन मिलने की संभावना है. हमने दिल्ली सरकार से अपने ट्रक तैयार रखने को कहा है और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हमारे वैगन, रैंप तैयार हैं.’’

यह भी पढ़ें-

‘सबसे पहले अमेरिकी’, बाइडेन प्रशासन ने भारत को कोरोना वैक्सीन का कच्चा माल देने पर लगाई रोक

कोरोना का कहर: देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाला जिला बना बेंगलुरू, पुणे दूसरे नंबर पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget