एक्सप्लोरर

AIIMS दिल्ली में आज से बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू, कोवैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के तहत हो रही है कवायद

स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन का इस्तेमाल देश में जारी टीकाकरण अभियान के लिए किया जा रहा है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् के साथ साझेदारी में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के असर को अब बच्चों पर जांचने की कवायद शुरू कर दी गई है.

एम्स दिल्ली कोवैक्सीन के मानव परीक्षण के लिए बच्चों की स्क्रीनिंग आज से शुरू करने जा रहा है. इससे कुछ दिन पहले एम्स पटना में भारत बायोटेक की वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद बाल चिकित्सा परीक्षण शुरू हो चुका है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 11 मई को वैक्सीन का बच्चों पर मानव परीक्षण करने की मंजूरी दी थी.

एम्स दिल्ली में आज से बच्चों की स्क्रीनिंग शुरू 

एम्स दिल्ली कोवैक्सीन का मानव परीक्षण ये जांचने के लिए करने जा रहा है कि क्या ये 2-18 साल की उम्र के बीच बच्चों के लिए उपयुक्त है. विशेषज्ञों ने चेताया है कि अगर वायरस के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण नहीं कराया गया, तो कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर दूसरी लहर जैसी तबाही ला सकती है और बच्चे उसका मुख्य निशाना हो सकते हैं.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद् के साथ साझेदारी में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन घरेलू कोविड-19 की वैक्सीन है. उसका इस्तेमाल भारत के जारी टीकाकरण अभियान में व्यस्कों पर किया जा रहा है. नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कहा था कि कोवैक्सीन की मंजूरी ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से 2-18 साल के समूह पर दूसरे और तीसरे चरण का मानव परीक्षण करने के लिए मिल गई है.

प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर डॉ संजय राय के मुताबिक अब तक परीक्षण का हिस्सा बनने के लिए दस गुना ज्यादा वॉलेटिंयर्स के आवेदन से उत्साह का पता चलता है. मानव परीक्षण में शामिल बच्चों को तीन ग्रुप में बांटा गया है. पहला ग्रुप है 12 से 18 साल, इस ग्रुप में शामिल वॉलेंटियर्स को 6mg की डोज डोज दी जाएगी. उसके बाद 6 से 12 साल, फिर 2 से 6 साल की उम्र के बच्चों को वैक्सीन के परीक्षण में शामिल किया जाएगा और बच्चों का परीक्षण भी बड़ों जैसा होगा.

पहली डोज और दूसरी डोज के बीच 28 दिनों का अंतराल रखा गया है. परीक्षण से पहले वॉलेंटियर्स का एंटीबाडी टेस्ट किया जाएगा और वैक्सीन लगने के बाद उनको निगरानी में रखा जाएगा. भारत में अलग अलग केंद्रों के 525 बच्चों पर वैक्सीन का परीक्षण ट्रायल होना है.  जनवरी के पहले हफ्ते में कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी गई थी. अब भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान का ये हिस्सा है. दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण में करीब 50 बच्चों को शामिल किया जाना था, लेकिन इसके लिए दस गुना ज्यादा आवेदन आया है. 

कोवैक्सीन का मानव परीक्षण करने की कवायद 

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान इस साल चरणबद्ध तरीके से 16 जनवरी को शुरू हुआ. अभियान के पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर्स को प्राथमिकता दी गई. फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण 2 फरवरी को शुरू हुआ. 1 मार्च को टीकाकरण के अगले चरण में चिह्नित बीमारी वाले 45-60 वर्ष के लोगों को शामिल किया गया. 1 मई को टीकाकरण का तीसरा चरण 18-44 की उम्र के बीच लाभुकों के लिए शुरू हुआ.

भारत के पास वर्तमान में कोविड-19 के खिलाफ तीन कोविड-19 वैक्सीन हैं. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और रूस की स्पुतनिक-V. कोरोना वायरस के खिलाफ दो वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन का निर्माण भारत में हो रहा है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में घर-घर राशन योजना पर केंद्र का जवाब: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन में बाधा न डाले केजरीवाल सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Attack Iran: जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
जंग के बीच ट्रंप ने दुनिया के लिए खोला तेल का बड़ा 'खजाना', 400 मिलियन बैरल ऑयल अब...
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget