एक्सप्लोरर

कोरोना पर SC ने राज्यों को चेताया- नहीं संभले तो दिसंबर में बेकाबू होंगे हालात

इस मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी. कोर्ट ने राज्यों से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना के बिगड़ते हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. कोर्ट ने कहा कि अगर राज्य सरकारों ने सावधानी नहीं बरती दिसंबर में हालात बेकाबू हो सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने आज खास तौर पर दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात सरकार से कई सवाल किए.

जून के महीने में सुप्रीम कोर्ट ने देश भर के अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के इलाज में हो रही लापरवाही और इस बीमारी से मरने वाले लोगों को गरिमा पूर्ण तरीके से अंतिम संस्कार न मिल पाने पर संज्ञान लिया था. उस दौरान कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों से रिपोर्ट ली थी और कड़े निर्देश भी जारी किए थे. इसके चलते बीमारी को नियंत्रण में रखने में काफी मदद मिली थी. आज लंबे अरसे बाद मामला कोर्ट में लगा. कोर्ट ने ज्यादातर राज्य सरकारों की तरफ से हलफनामा दाखिल न होने पर असंतोष जताया.

सुनवाई के दौरान सबसे पहले बारी आई दिल्ली सरकार की. जस्टिस अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच ने यह कहा कि दिल्ली में पिछले 2 हफ्ते में हालात बहुत बिगड़े हैं. कोर्ट जानना चाहता है कि दिल्ली सरकार स्थिति से निपटने के लिए क्या कर रही है?

दिल्ली सरकार के लिए पेश वकील ने बताया कि 115 निजी अस्पतालों में 80 प्रतिशत बेड कोविड के मरीजों के लिए आरक्षित रखने का आदेश दिया गया है. आईसीयू में भी बेड की विशेष व्यवस्था की जा रही है. कोरोना के मरीजों के गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार को लेकर भी बंदोबस्त किए गए हैं.

जज इन बातों से आश्वस्त नजर नहीं आए. उन्होंने दिल्ली सरकार को बंदोबस्त चाक-चौबंद करने के लिए कहा और स्थिति पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी. कोर्ट ने यह कहा है कि दिल्ली सरकार गुरुवार तक हलफनामा दाखिल कर दे.

सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने यह माना कि दिल्ली में अभी बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है. उन्होंने कोर्ट को यह जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने दिल्ली के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है. इसके बाद बारी आई असम, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों की. गुजरात और महाराष्ट्र में बरती जा रही लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई.

3 जजों की बेंच के सदस्य जस्टिस एम आर शाह ने गुजरात सरकार को फटकार लगाते हुए कहा, “आपने कोरोना को लेकर कोई नीतिगत फैसला लिया है, हमें यह नहीं लगता. राज्य में शादियां और राजनीतिक कार्यक्रम बेधड़क हो रहे हैं. लोग बड़ी संख्या में बीमारी का शिकार हो रहे हैं और उनकी मृत्यु हो रही है. लेकिन स्थिति संभालने के लिए सरकार बहुत चिंतित नजर नहीं आ रही है.”

महाराष्ट्र सरकार को हलफनामा दाखिल न करने के लिए कोर्ट ने आड़े हाथों लिया. कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. तमाम शहरों में लोग से प्रभावित हो रहे हैं. राज्य सरकार स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे और बताएं उसने कोरोना के मरीजों को इलाज को लेकर क्या बंदोबस्त किए हैं.

सुनवाई के अंत में जजों ने सभी राज्य सरकारों को आगाह किया. कोर्ट ने कहा कि अगर राज्यों ने अभी सावधानी नहीं बरती, हालात को काबू में रखने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए, तो दिसंबर के महीने में स्थितियां नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं. कोर्ट ने राज्यों से स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार, 27 नवंबर को होगी.

Drugs Case: कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को शर्तों के साथ मिली जमानत 

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'
CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- 'मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद...'
Parliament Monsoon Season Live: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
LIVE: 'क्यों हुआ लाठीचार्ज...', संसद में उठा पेपर लीक का मुद्दा, मल्लिकार्जुन खरगे ने किया सवाल
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
CJP Protest In Delhi LIVE: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी
LIVE: सरकार से बातचीत के बीच अभिजीत दीपके ने तोड़ा अनशन, संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget