एक्सप्लोरर

Drugs Case: कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया को शर्तों के साथ मिली जमानत

दोनों की जमानत पर विशेष अनुरोध के बाद कोर्ट में सुनवाई की गई. इसके बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट से भारती और उनके पति हर्ष को सशर्त जमानत दी गई.

मुंबई: गांजा के सेवन के लिए गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिल गई है. दोनों को 15-15 हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिली है. आज सोमवार को एनडीपीएस कोर्ट में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के जमानत पर सुनवाई होनी थी लेकिन इस केस के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर अतुल सरपांडे की अनुपस्थिति की वजह से आज सुनवाई संभव नहीं था. कोर्ट में विशेष अनुरोध पर जमानत पर सुनवाई की गई और दोनों को शर्तों के साथ जमानत दी गई है.

गौरतलब है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक पेडलर की निशानदेही पर शनिवार 21 नवंबर के दिन कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर,  प्रोडक्शन हाउस सहित तीन जगहों पर रेड की थी. इस रेड के दौरान भारती सिंह के घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ था.

इस बरामदगी के बाद दोनों को एनसीबी मुंबई जोनल यूनिट के दफ्तर में लाया गया.  पूछताछ में दोनों ने गांजा सेवन की बात कबूल कर ली. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार शाम तक भारती सिंह को गिरफ्तार दिखा दिया और रविवार तड़के सुबह हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार दिखाया. दोनों को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां दोनों को एनडीपीएस कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के तुरंत बाद दोनों ने जमानत की अर्जी दी. हालांकि,  जमानत अर्जी पर तत्काल सुनवाई नहीं हो सकी. भारती सिंह भायखला के महिला जेल में हैं जबकि हर्ष लिंबाचिया नवी मुंबई के तलोजा जेल में हैं. दोनों आज शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं.

महाराष्ट्र: छापेमारी के दौरान ड्रग्स पैडलर्स का NCB की टीम पर हमला, तीन गिरफ्तार

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget