एक्सप्लोरर

एससी आयोग ने आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू को किया सम्मन

‘पवित्र सीटों’ वाली टिप्पणी को लेकर विवाद पैदा करने वाले कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने सम्मन भेजकर 22 जून को उपस्थित होने को कहा.

चंडीगढ़: ‘पवित्र सीटों’ वाली टिप्पणी से विवाद पैदा करने वाले कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने सम्मन भेजकर 22 जून को उसके समक्ष उपस्थित होने को कहा है.

गौरतलब है कि विधायक पवन कुमार टीनू के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रतिनिधिमंडल ने लुधियाना के सांसद के खिलाफ दलितों के लिए कथित रूप से जातीय टिप्पणी करने की शिकायत दर्ज करायी थी. इसी के आधार पर आयोग ने सम्मन जारी किया है.

कथित रूप से दलितों का अपमान किया है- विपक्षी दल

पंजाब बीजेपी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) में शिकायत दर्ज करायी है. विपक्षी दलों ने मंगलवार को इस मामले में बिट्टू की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने यह कह कर कि शिअद ने आनंदपुर साहिब और चमकौर साहिब जैसी पवित्र सीटें अपने सहयोगी दल बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के लिए छोड़ दी हैं, कथित रूप से दलितों का अपमान किया है.

आयोग ने मामले की जांच करने का निर्णय लिया- तेजीन्दर कौर

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिअद-बीएसपी गठबंधन के साथ उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर उस पर टिप्पणी की थी. पंजाब अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष तेजीन्दर कौर ने बुधवार को कहा कि आयोग को इस संबंध में पवन कुमार टीनू से शिकायत प्राप्त हुई है.

तेजीन्दर कौर ने यहां एक बयान में कहा कि आयोग ने मामले की जांच करने का निर्णय लिया है और बिट्टू से 22 जून को सुबह 11:30 बजे उपस्थित होने को कहा है. शिअद के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष को बिट्टू के वीडियो के बारे में बताया कि जिसमें उन्होंने कथित रूप से दलित समुदाय के लिए ‘‘आपत्तिजनक’’ टिप्पणी की है. शिष्टमंडल ने कौर से अनुरोध किया कि आयोग इस मामले में तुरंत कदम उठाए ताकि राज्य में किसी भी प्रकार की अशांति/अप्रिय घटना को रोका जा सके.

बीएसपी और बीजेपी सहित अन्य दलों ने भी टिप्पणी की आलोचना

बीएसपी और बीजेपी सहित अन्य दलों ने भी बिट्टू की टिप्पणी की आलोचना की है. पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जीवन गुप्ता सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने लुधियाना से सांसद बिट्टू की आलोचना की और जातीय टिप्पणी करके दलित समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया.

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला के साथ बैठक में पंजाब बीजेपी के नेताओं ने बिट्टू के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें.

सपा नेता आजम खान की तबीयत हुई ज्यादा खराब, पत्नी बोलीं- मुंह में हुआ अल्सर, खाना नहीं खा पा रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget