एक्सप्लोरर

TMC Row: टीएमसी सांसद जवाहर सरकार के बयान पर बिफरे सौगत रॉय, बोले- तुरंत सांसद पद से दें इस्तीफा

TMC Leader Saugata Roy: टीएमसी नेता सौगत रॉय ने कहा कि पार्टी को स्वार्थी और अवसरवादी लोगों की जरूरत नहीं है. जवाहर सरकार को तुरंत राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

West Bengal Politics: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय (Saugata Roy) ने मंगलवार को कहा कि पार्टी पर भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोप लगाने वाले जवाहर सरकार (Jawahar Sarkar) इसे छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अपने विचारों को बहुत अधिक महत्व देना बंद करें. तृणमूल कांग्रेस को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के कारण उनके खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करनी चाहिए.

उन्होंने कहा,“अगर वह (सरकार) घटनाक्रम से इतने शर्मिंदा हैं, तो वह अभी भी अपने पद पर क्यों बने हुए हैं? उन्हें (राज्यसभा) सांसद के अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. वह पार्टी छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं, इसपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. तृणमूल कांग्रेस के संघर्ष या पिछले बंगाल विधानसभा चुनाव में उसकी लड़ाई में जवाहर सरकार जैसे लोगों की कोई भूमिका नहीं थी.”

क्या कहा था जवाहर सरकार ने?

सरकार ने सोमवार को कहा था कि तृणमूल कांग्रेस का एक वर्ग “पूरी तरह सड़” चुका है और ऐसे तत्वों के साथ 2024 के आम चुनाव में बीजेपी से मुकाबला नहीं किया जा सकता. एक साल पहले तृणमूल के टिकट पर राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने वाले पूर्व नौकरशाह सरकार ने हाल ही में कहा था कि कथित शिक्षक भर्ती और पशु तस्करी घोटालों के सिलसिले में पार्टी के नेताओं पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किए जाने के बाद उनके दोस्तों और परिवार ने उन्हें राजनीति छोड़ने के लिए कहा था.

स्वार्थी और अवसरवादी लोगों की पार्टी में जरूरत नहीं

रॉय (Saugata Roy) ने कहा, ''पार्टी को स्वार्थी और अवसरवादी लोगों की जरूरत नहीं है. जवाहर सरकार (Jawahar Sarkar) को तुरंत सांसद के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. वह ऐसा व्यवहार कर रहे हैं जैसे कि वह सार्वजनिक कद वाले व्यक्ति हैं और हम नहीं. मैं पार्टी नेतृत्व से उनके खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध करूंगा.'' तृणमूल (TMC) के एक अन्य नेता ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा कि सरकार के जाने से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

ये भी पढ़ें: Coal Scam: कोयला घोटाले की जांच की आंच! ED ने ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भेजा समन, 2 सितंबर को पेशी

ये भी पढ़ें: West Bengal: 'मैं चुनौती देती हूं कि मुझे गिरफ्तार करें', सीएम ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget