एक्सप्लोरर

CBI का समन मिलने पर क्या बोले सत्यपाल मलिक? कांग्रेस और सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी दिया रिएक्शन

Satyapal Malik Reaction On CBI Summon: केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को समन दिया है. इस पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आने लगी हैं.

Satyapal Malik On CBI Summon: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई ने समन भेजा तो इसको लेकर उनकी प्रतिक्रिया भी आ गई है. उन्होंने  कहा है कि सीबीआई ने कुछ सवालों के जवाब के लिए कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा है. सत्यपाल मलिक ने कहा है कि कुछ स्पष्टीकरण के लिए समय मांगा है और वो दे दिया है. मलिक को समन मिलने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए मलिक ने कहा कि सीबीआई ने ‘कुछ स्पष्टीकरण’ के लिए यहां एजेंसी के अकबर रोड स्थित गेस्टहाउस में उपस्थित होने को कहा है. मलिक ने कहा, ‘‘वे कुछ स्पष्टीकरण चाहते हैं, जिसके लिए मेरी उपस्थिति चाहते हैं. मैं राजस्थान जा रहा हूं, इसलिए मैंने उन्हें 27 से 29 अप्रैल की तारीख दी हैं, जब मैं उपलब्ध रहूंगा.’’ सीबीआई ने कथित घोटाले के सिलसिले में पिछले साल उनसे पूछताछ की थी.

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

इस पर कांग्रेस ने भी ट्वीट किया और कहा, “आखिरकार पीएम मोदी से रहा नहीं गया. सत्यपाल मलिक ने देश के सामने उनकी कलई खोल दी. अब सीबीआई ने मलिक को बुलाया है. ये तो होना ही था. एक चीज और होगी... गोदी मीडिया अब भी चुप रहेगा.”

अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया

वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “पूरा देश आपके साथ है. खौफ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है, सर. वो कायर है, CBI के पीछे छिपा है. जब-जब इस महान देश पर संकट आया, आप जैसे लोगों ने अपने साहस से उसका मुक़ाबला किया. वो अनपढ़ है, भ्रष्ट है, गद्दार है. वो आपका मुकाबला नहीं कर सकता. आप आगे बढ़ो सर. गर्व है आप पर.”

क्या है मामला?

दरअसल, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को केंद्रशासित प्रदेश में हुए कथित बीमा घोटाले के सिलसिले में कुछ सवालों का जवाब देने को कहा है. केंद्रीय एजेंसी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक समूह चिकित्सा बीमा योजना के ठेके देने में और जम्मू कश्मीर में कीरू जलविद्युत परियोजना से जुड़े 2,200 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के मलिक के आरोपों के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की थीं.

ये भी पढ़ें: CBI Summons Satya Pal Malik: पुलवामा हमले को सरकार की नाकामी बताने के बाद CBI के रडार पर सत्यपाल मलिक! पूछताछ के लिए मिला समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मलेशिया से डिपोर्ट कराए दविंदर बंबीहा गैंग के तीन वांटेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी में ED की छापेमारी, 10 ठिकानों पर रेड
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget