एक्सप्लोरर

CBI Summons Satya Pal Malik: पुलवामा हमले को सरकार की नाकामी बताने के बाद CBI के रडार पर सत्यपाल मलिक! पूछताछ के लिए मिला समन

CBI Summons Satya Pal Malik: सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को समन भेजा है. उन्हें 27 और 28 अप्रैल को दो भ्रष्टाचार केस में पेश होने के लिए कहा गया है. 

CBI Summons Satya Pal Malik: सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मौखिक समन भेजा है. उन्हें एजेंसी ने 27 और 28 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा गया है. इस संबंध में सीबीआई ने फिलहाल पुष्टि नहीं की है. 

एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में दो प्रोजेक्ट में गड़बड़ियों को लेकर केस दर्ज किया था. इसी मामले में सीबीआई ने उन्हें बुलाया है. मलिक ने दावा किया था कि उन्हें दो फाइल साइन करने के लिए 300 करोड़ का ऑफर मिला था. सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में भी उनसे पूछताछ की थी.

मलिक को ये समन ऐसे समय पर भेजा गया जब उन्होंने पुलवामा में हुए हमले को सरकार की विफलता कहा था. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि सीआरपीएफ ने एयरक्राफ्ट की मांग की थी लेकिन नहीं दिया गया और अटैक हो गया. 

सत्यपाल मलिक ने क्या कहा?
सत्यपाल मलिक ने कहा कि सीबीआई कुछ स्पष्टीकरण चाहते हैं, जिसके लिए मेरी उपस्थिति चाहते हैं. मैं राजस्थान जा रहा हूं, इसलिए मैंने उन्हें 27 से 29 अप्रैल की तारीख दी हैं. जब मैं उपलब्ध रहूंगा. वहीं न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि उन्हें सीबीआई ने बीमा घोटाले से जुड़े सवालों का जवाब देने को लेकर नोटिस जारी किया है. 

मामला क्या है?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक समूह चिकित्सा बीमा योजना के ठेके देने में और जम्मू कश्मीर में कीरू जलविद्युत परियोजना से जुड़े 2,200 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के मलिक के आरोपों के संबंध में दो एफआईआर दर्ज की थीं. 

हाल ही में मलिक ने दावा किया था कि आरएसएस और बीजेपी नेता राम माधव स्कीम पास कराने के लिए उनके पास आए थे. इस पर माधव ने कहा था कि यह बात निराधार है. उन्होंने मलिक के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजा है. उन्होंने कहा कि आप प्रासंगिक बने रहने के लिए इस तरह के बयान दे रहे हैं. ऐसा करके सिर्फ आपको लोकप्रियता चाहिए है. 

ये भी पढ़ें- Satya Pal Malik Remarks: 'CRPF जवानों को विमान देने से मना क्यों किया गया', पुलवामा पर सत्यपाल मलिक के दावे के बाद कांग्रेस ने उठाया सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
Live: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को धरने से हटा रही पुलिस
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget