एक्सप्लोरर

जेल में 50 रुपये रोज पर मोमबत्ती बनाएंगी शशिकला नटराजन!

नई दिल्ली: आय से अधिक संपत्ति में मामले सुप्रीम कोर्ट से सजा मिलने के बाद शशिकला नटराजन सरेंडर कर चुकीं हैं. सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने शशिकला को बेंगलूरु जेल भेजा है. शशिकला की 'नई पहचान' अब कैदी नंबर 9934 होगी. शशिकला के साथ ही इल्वारासी और सुधाकरन ने भी सरेंडर कर दिया है. इल्वारिस का कैदी नंबर 9935 और सुधाकरन का कैदी नंबर 9936 है. सूत्रों के मुताबिक शशिकला जेल जाने से पहले पति नटराजन से गले लगकर फूटफूट कर रोईं.

मोमबत्ती बनाएंगी और जेल का खाना खाएंगी शशिकला को सश्रम कारावास के तौर पर मोमबत्ती बनाने का सौंपा गया है. शशिकला जेल में 50 रुपये रोज के मेहनताने पर मोमबत्ती बनाने का काम करेंगी. इसके साथ ही शशिकला को जेल में दो महिलाओं के साथ बैरक शेयर करनी होगी. इसके साथ ही उन्हें जेल का ही खाना मिलेगा.

सरेंडर के लिए वक्त मांगा था लेकिन नहीं मिला आज शशिकला की अपील की थी कि उन्हें सरेंडर करने के लिए कुछ और वक्त दिया जाए. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने और वक्त देने से इनकार कर दिया. सरेंडर करने से पहले शशिकला जयललिता की समाधि पर भी गईं.

चार साल की सजा सुनाई है सुप्रीम कोर्ट ने आपको बाता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें चार साल की सज़ा के साथ ही उनपर दस करोड़ का जुर्माना भी लगाया है. फैसले के बाद शशिकला अब दस साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगी.

शशिकला के खिलाफ केस क्या है? ये मामला करीब 21 साल पुराना साल 1996 का है, जब जयललिता के खिलाफ आय से 66 करोड़ रुपये की ज्यादा की संपत्ति का केस दर्ज हुआ था. इस केस में जयललिता के साथ शशिकला और उनके दो रिश्तेदारों को भी आरोपी बनाया गया था. शशिकला के खिलाफ ये केस निचली अदालतों से होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा है.

सुप्रीम कोर्ट से पहले इस केस में क्या क्या फैसले आए थे 27 सितंबर 2014 को बेंगलूरु की विशेष अदालत ने जयललिता को 4 साल की जेल और 100 करोड़ रुपये का जुर्माना की सजा दी थी. इस केस में ही शशिकला और उनके दो रिश्तेदारों को भी चार साल की सजा सुनाई गई थी और 10-10 करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया था. फैसले के बाद चारों को जेल भी भेजा गया था. जिसके बाद विशेष अदालत के बाद मामला कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंचा था.

11 मई 2015 को हाईकोर्ट ने कर दिया था बरी 11 मई 2015 को हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में चारों को बरी कर दिया था. हाईकोर्ट से जयललिता और शशिकला को बड़ी राहत तो मिली थी, लेकिन इसके बाद कर्नाटक की सरकार जयललिता की विरोधी पार्टी डीएमके और बीजेपी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने चुनौती दे दी. कर्नाटक सरकार इस मामले में इसलिए पड़ी, क्योंकि 2002 में सुप्रीम कोर्ट ने केस को कर्नाटक हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget