एक्सप्लोरर

संजय निरूपम ने कर्नाटक के राज्यपाल को लेकर दिया विवादित बयान

बीजेपी की सरकार गिरने पर संजय निरूपम ने कहा कि ताकत का दंभ भरने वालों की आज हार हुई है. राज्यपाल को लेकर संजय निरूपम के बयान पर अभी कांग्रेस और बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

नई दिल्ली: चुनाव परिणाम के बाद लंबे सियासी नाटक पर आज ब्रेक लग गई. बहुमत परीक्षण के बजाए बीएस येदुरप्पा ने इस्तीफा दिया, इसी के साथ बीजेपी की सरकार गिर गई. इस बीच कांग्रेस के नेता संजय निरूपम ने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला को लेकर विवादित बयान दिया है.

संजय निरूपम ने कहा, ''इस देश में वफादारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है वजुभाई वाला जी ने, अब शायद हिंदुस्तान का हर आदमी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाला ही रखेगा क्योंकि इससे ज्यादा वफादार तो कोई ही नहीं सकता.''

उन्होंने कहा, ''ये ठीक है कि आप आरएसएस से आए हैं, मोदी जी के लिए आपने सीट छोड़ दी थी. लेकिन आप एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं और इस देश में एक कानून है जिसका पालन करना होगा. अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो आपको पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है.''

बीजेपी की सरकार गिरने पर संजय निरूपम ने कहा कि ताकत का दंभ भरने वालों की आज हार हुई है. राज्यपाल को लेकर संजय निरूपम के बयान पर अभी कांग्रेस और बीजेपी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

बता दें वजुभाई वाला ने बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया और बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया था. बाद में इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के फैसले को बदलते हुए आज शाम चार बजे बहुमत परीक्षण का आदेश दिया था.

बीएस येदुरप्पा के इस्तीफे के बाद चुनाव में तीसरे नंबर पर रही जेडीएस के कुमारस्वामी कांग्रेस के समर्थन से मुख्यमंत्री बनेंगे. इस्तीफे से पहले बीएस येदुरप्पा ने भावुक भाषण दिया.

राहुल गांधी ने पीएम मोदी बताया भ्रष्ट बीजेपी की सरकार गिरने को लेकर देशभर से नेताओं और आम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पीएम मोदी, अमित शाह और आरएसएस पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget