एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के खिलाफ उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, आज देश के कई हिस्सों में होगा प्रदर्शन

Agnipath Protest: अग्निपथ योजना के खिलाफ किसानों से जुड़ा संयुक्त किसान मोर्चा आज देशभर में प्रदर्शन करेगा. ये वहीं संगठन है जिसकी अगुवाई में कृषि संशोधन कानून का विरोध शुरू हुआ था.

Samyukta Kisan Morcha Protest: देशभर में अग्निपथ योजना को लेकर विरोध जारी है. इस बीच केंद्र सरकार की ओर से लाई गई अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) के विरोध में अब संयुक्त किसान मोर्चा भी आ गया है. अग्निपथ योजना के खिलाफ अब संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukta Kisan Morcha) ने आज सड़कों पर उतरने का एलान किया है. देश के कई हिस्सों में इस योजना के विरोध में किसान संगठनों से जुड़े लोग आज प्रदर्शन करेंगे.

पहले छात्रों ने बवाल किया और कई जगह पर हिंसा हुई, फिर राजनीतिक दलों ने इसके विरोध में अपनी आवाज उठाई और अब किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने अग्निपथ योजना के विरोध में मोर्चा खोल दिया है. किसानों से जुड़ा संयुक्त किसान मोर्चा आज देशभर में प्रदर्शन करेगा. ये वहीं संगठन है जिसकी अगुवाई में कृषि संशोधन कानून का विरोध शुरू हुआ था.

संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन

किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने 20 जून को कहा था कि देशभर के जिला और तहसील मुख्यालयों पर अग्निपथ योजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा प्रदर्शन करेगा. संयुक्त किसान मोर्चा ने इस विरोध को कामयाब बनाने के लिए युवाओं, राजनीतिक दलों और आम लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है. भाकियू (BKU) ने पहले 30 जून को अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था.

अग्निपथ योजना पर विपक्ष एकजुट

उधर, अग्निपथ योजना के खिलाफ विपक्ष भी एकजुट है. दो दिन पहले पटना में महागठबंधन सड़कों पर उतरा था और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की थी.
 वहीं कांग्रेस भी इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में फिलहाल नहीं है. जंतर मंतर पर लगातार धरने का दौर चल रहा है. और अब छत्तीसगगढ़ कांग्रेस भी विरोध के लिए कमर कस चुकी है.
 
अग्निपथ पर बीजेपी-जेडीयू में तकरार!

वहीं अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) पर बिहार के सत्ताधारी दल बीजेपी (BJP) और जेडीयू (JDU) में अभी भी तकरार जारी है. बिहार के ऊर्जा मंत्री बीजेन्द्र यादव ने अग्निपथ योजना को लेकर JDU के स्टैंड पर कहा, 'हमारा और बीजेपी के साथ गठबंधन है, हम गुलामी में नहीं हैं.' बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर पिछले कुछ दिन पहले भारी संख्या में छात्रों विरोध प्रदर्शन किया था. कई जगह आगजनी और हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं थी.

ये भी पढ़ें:

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

Maharashtra Crisis: शिवसेना के 37 बागी विधायकों ने डिप्टी स्पीकर को लिखी चिट्ठी, एकनाथ शिंदे को चुना अपना नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget