एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया हुई शुरू, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

Agnipath Scheme Recruitment: भारतीय वायुसेना के मुताबिक अग्निपथ योजना के तहत रजिस्टर करने वालों का 24 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन एग्जाम होगा.

Agnipath Scheme Recruitment: सेना में भर्ती प्रक्रिया को लेकर लाई गई योजना अग्निपथ पर बवाल के बीच वायुसेना में आज से चयन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. भारतीय वायुसेना की तरफ से पहले ही बताया गया था कि 24 जून से भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी. युवा अग्निपथ के तहत आज से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. ये पूरा प्रोसेस 5 जुलाई तक चलेगा. इसके बाद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी और फिर चयनित उम्मीदवारों को अग्निवीर के तौर पर वायुसेना में काम करने का मौका मिलेगा. 

30 दिसंबर से शुरू होगी ट्रेनिंग
भारतीय वायुसेना के मुताबिक अग्निपथ योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने वालों का 24 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन एग्जाम होगा. इसके बाद 21 अगस्त से 28 अगस्त तक फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा. 29 अगस्त से 8 नवंबर तक मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. जो भी उम्मीदवार इन सभी परीक्षाओं को पास करते हैं उनके नाम की लिस्ट 1 दिसंबर 2022 को जारी कर दी जाएगी. साथ ही 30 दिसंबर से उनकी ट्रेनिंग भी शुरू हो जाएगी. 

योजना को लेकर जमकर बवाल
बता दें कि कोरोना के चलते पिछले दो सालों से तीनों सेनाओं में भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी. जिसके बाद सरकार और सेना की तरफ से अग्निपथ योजना लॉन्च की गई. इस योजना के तहत भर्ती होने वाले 75 फीसदी जवानों को चार साल बाद रिटायर होना पड़ेगा. महज चार साल के लिए सेना में चयन को लेकर पूरे देशभर में इस योजना का विरोध हो रहा है. तमाम राज्यों में छात्र इस योजना का विरोध कर रहे हैं. साथ ही सियासी दल भी लगातार सरकार की योजना का विरोध कर रहे हैं. हालांकि सेना की तरफ से साफ कर दिया गया है कि योजना वापस नहीं ली जाएगी और इसी के तहत आगे भर्तियां होंगीं. 

अग्निवीरों के लिए ये सुविधाएं
भारतीय वायुसेना की तरफ से बताया गया है कि अग्निवीरों को नियमित सैनिकों की तरह ही भत्ता मिलेगा. सभी अग्निवीरों को साल में 30 दिन छुट्टी मिलेगी. हर अग्निवीर को 48 लाख का इंश्योरेंस कवर मिलेगा. इसके अलावा ड्यूटी पर वीरगति को प्राप्त होने पर उसके परिवार को करीब एक करोड़ की सहायता राशि दी जाएगी. अग्निवीरों को कैंटीन आदि की सुविधा देने का भी ऐलान किया गया है. साथ ही चार साल बाद रिटायर होने वाले अग्निवीरों के लिए कई सरकारी सेवाओं में आरक्षण और वरीयता देने की भी बात कही गई है. 

ये भी पढ़ें - 

Presidential Candidate 2022: देश को पहला दलित, पहला मुस्लिम - राष्ट्रपति कांग्रेस ने दिया, पहली आदिवासी भाजपा ने दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest News LIVE: 'आपने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म करवाने की कोशिश क्यों नहीं की', अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
LIVE: 'सोनम वांगचुक का अनशन खत्म कराने की कोशिश क्यों नहीं की', दीपके ने PM से पूछा
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
Parliament Monsoon Season Live: लोकसभा शुरू होते ही विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- 'जितनी देर चर्चा करना चाहते हैं समय दूंगा'
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
NEET पर बात करने को सरकार तैयार! 13 गिरफ्तार, राहुल गांधी के पीएम आवास के सामने प्रोटेस्ट के बाद सामने आई बड़ी खबर
NEET पेपर लीक पर संसद में बात करने को सरकार तैयार! राहुल के प्रोटेस्ट के बाद सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'आतंकवादी और नौटंकीबाज...'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget